Rajasthan News : पूरा राजस्‍थान सर्दी से धूज रहा, ये बाबा ठंडे पानी के 108 मटकों से रोज नहाते

Rajasthan News: राजस्‍थान कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कोना-कोना ठिठुर रहा है। शीतलहर चल रही है। तापमान लगातार गिरता जा रहा है। माउंट आबू में न्‍यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री तक चला गया। वहीं, राजस्‍थान में एक बाबा ऐसे भी हैं, जो कड़ाके ठंड में भी रोज ठंडे पाने के 108 मटकों से नहाते हैं।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्‍याम शर्मा ने बताया कि राजस्‍थान में पारा आने वाले दिनों में और भी गिर सकता है। अभी अलवर व समेत कुछ जिलों में न्‍यूनतम तापमान चार डिग्री से कम है। बाकी अन्‍य जिलों में स्थिति सुधरी है।

sikar me barf

यह भी पढ़ें- Mewaram Jain Net Worth: कितना अमीर है मेवाराम जैन, जो सरपंच से MLA बनकर बनवा बैठा डर्टी पिक्‍चर

वहीं, मकर संक्रांति के बाद पश्चिमी के विक्षोभ के कारण शेखावाटी अंचल के सीकर, झुंझुनूं, चूरू व आस-पास के इलाकों में न्‍यूनतम तापमान में और भी गिरावट देखी जा सकती है।

उधर, मौसम विभाग के अलावा अन्‍य संस्‍थानों के तापमापी के पारे में की मानें बीते 24 घंटे में सीकर के फतेहपुर में 1.0, अलवर में 1.8 डिग्री, झुंझुनूं के पिलानी में 2.2, चूरू में 2.2 डिग्री, सीकर में 2.5, करौली में 2.9 डिग्री सेल्सियस न्‍यूनतम तापमान रहा है।

fatehpur me barf

इधर, बर्फीली हवाओं के कारण जहां पूरे राजस्‍थान में सर्दी का प्रकोप है। वहीं, बाबा दिवालीनाथ का रोजाना ठंडे पानी के 108 मटकों से नहाना सुर्खियों में है। दरअसल, श्रीगंगानगर के संन्यासी बाबा दिवालीनाथ शहर के पुरानी आबादी स्थित बाबा बालकनाथ के टीले में साधना करते हैं, जिसके चलते वे पिछले 17 साल से हर मौसम में ठंडे पाने के 108 मटकों से रोज सुबह स्‍नान करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाबा दिवालीनाथ जब 17 साल के थे, तब ये साधना शुरू की थी, जो आज उनकी 32 साल हो जाने तक जारी है। भक्‍त ठंडे पानी के मटके भरकर रखते हैं, जिन्‍हें एक पाइप के जरिए दूसरे मुख्‍य मटके से जोड़ा गया है। बाबा रोज सुबह मटके से गिरते पानी के नीचे बैठकर स्‍नान करते हुए साधना करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+