Pokhran ISI Spy Arrested: राजस्थान के पोखरण से ISI एजेंट गिरफ्तार, सेना की जानकारी पाकिस्तान को देने का आरोप
Pokhran ISI Spy Arrested: राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने सरहदी जिले जैसलमेर के पोकरण में एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 28 वर्षीय झबराराम को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए सीमा पार के हैंडलर्स को भारतीय सेना की रणनीतिक और गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहा था।
हनीट्रैप और पैसों के लालच में फंसकर उसने न केवल देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया, बल्कि अपने सिम कार्ड का एक्सेस भी दुश्मनों को दे दिया। सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ के बाद उसे 'शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923' के तहत सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

Jhabraram Pokhran Arrest: हनीट्रैप और लालच का घातक जाल
झबराराम की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई। पाक हैंडलर्स ने उसे जाल में फंसाने के लिए हनीट्रैप और मोटे पैसों का प्रलोभन दिया था। इस लालच में अंधा होकर वह अपनी ही सेना की संवेदनशील जानकारी दुश्मन को परोसने लगा।
ये भी पढ़ें: World Army Ranking 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट जारी, भारत, पाकिस्तान और चीन में कौन आगे?
Rajasthan Pokhran ISI Spy Arrested: वर्चुअल हथियार बना 'सिम कार्ड'
आरोपी ने गद्दारी की सारी हदें पार करते हुए अपने नाम से रजिस्टर्ड सिम कार्ड का ओटीपी (OTP) पाकिस्तानी आकाओं को दे दिया। इसके जरिए पाकिस्तान में बैठकर व्हाट्सएप एक्टिवेट किया गया, जिसका उपयोग भारत के खिलाफ साजिशें रचने और अन्य जासूसी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।
ये भी पढे़ं: Pakistan Bangladesh flight: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच सीधी उड़ान शुरू, क्यों भारत के लिए खतरे की घंटी?
'ऑपरेशन सतर्क' में आईबी की बड़ी कामयाबी
एडीजी प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व में राजस्थान इंटेलिजेंस लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी। सांकड़ा क्षेत्र के नेडान गांव का यह युवक जैसे ही तकनीकी निगरानी के रडार पर आया, सुरक्षा एजेंसियों ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। तकनीकी जांच ने उसके और पाक हैंडलर्स के बीच के काले कनेक्शन की पुष्टि कर दी।
ये भी पढे़ं: Pakistan public debt 2025: दिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान? हर नागरिक पर चढ़ा ₹3.33 लाख का कर्ज
संयुक्त पूछताछ और कानूनी शिकंजा
जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र में राजस्थान पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसियों ने झबराराम से कड़ी पूछताछ की। अपराध स्वीकारने और सबूत मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। अब जयपुर की अदालत में पेशी के जरिए पुलिस उसे रिमांड पर लेकर इस नेटवर्क की और भी गहरी परतों को खंगालने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications