World Army Ranking 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट जारी, भारत, पाकिस्तान और चीन में कौन आगे?
World Most Powerful Army Ranking 2026: वैश्विक संघर्षों और युद्ध की आहट के बीच साल 2026 की ग्लोबल फायरपॉवर रैंकिंग ने दुनिया के सैन्य शक्ति संतुलन का नया नक्शा पेश किया है। यूक्रेन से लेकर मध्य-पूर्व तक फैली अनिश्चितता के दौर में हर राष्ट्र अपनी सामरिक स्थिति को मजबूत करने में जुटा है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य तकनीक, बजट और रणनीति के मेल से यह तय हो रहा है कि भविष्य की राजनीति किस करवट बैठेगी।
145 देशों के गहन विश्लेषण वाली यह सूची केवल सैनिकों की संख्या नहीं, बल्कि बदलती दुनिया में किसी देश के वजूद और उसकी तैयारी की असल कहानी बयां करती है।

US vs Russia Military: शीर्ष पर अमेरिका का दबदबा
2005 से लगातार सैन्य शक्ति के शिखर पर बैठा अमेरिका 2026 में भी 0.0741 के स्कोर के साथ नंबर-1 बना हुआ है। विशाल रक्षा बजट और अत्याधुनिक तकनीक उसे अपराजेय बनाती है। वहीं, लंबे समय से युद्ध में उलझे होने के बावजूद रूस ने अपनी दूसरी रैंकिंग बचाए रखी है। चीन तीसरे स्थान पर रहकर अपनी सेना के आधुनिकीकरण और विस्तार की गति को तेज कर रहा है। इन तीनों महाशक्तियों के बीच की यह त्रिकोणीय प्रतिद्वंद्विता वैश्विक शांति और सुरक्षा की दिशा तय कर रही है।
ये भी पढे़ं: दुनिया के 10 सबसे अशिक्षित देशों के नाम आए सामने, क्या लिस्ट में भारत का भी है नाम?
Indian Army Rank 2026: चौथे स्थान पर भारत
भारत ने 0.1346 के पावर इंडेक्स स्कोर के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है। टॉप-5 में भारत के अलावा चीन और दक्षिण कोरिया की मौजूदगी यह स्पष्ट करती है कि अब दुनिया की शक्ति का केंद्र पश्चिम से खिसककर एशिया की ओर आ रहा है। भारत की भौगोलिक स्थिति, मजबूत मैनपावर और बढ़ता रक्षा निर्यात उसे एक क्षेत्रीय महाशक्ति से आगे बढ़ाकर ग्लोबल प्लेयर के रूप में मजबूती प्रदान कर रहा है।
Pakistan Military Rank: पाकिस्तान की रैंकिंग में गिरावट का सिलसिला
ग्लोबल फायरपॉवर की 2026 की रिपोर्ट पाकिस्तान के लिए चिंताजनक संकेत लेकर आई है। 2024 में 9वें और 2025 में 12वें स्थान पर रहने वाला पाकिस्तान अब गिरकर 14वें पायदान पर पहुँच गया है। आर्थिक अस्थिरता और रक्षा आधुनिकीकरण में आ रही बाधाओं ने उसकी सैन्य रैंकिंग को प्रभावित किया है। पिछले तीन सालों में लगातार नीचे गिरता ग्राफ यह दर्शाता है कि पारंपरिक सैन्य शक्ति के मामले में पाकिस्तान अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले पिछड़ रहा है, जबकि भारत अपनी बढ़त बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें: Top 7 Fighter Jets: दुनिया के टॉप-7 फाइटर जेट जो आसमान में करते हैं राज, भारत के पास कौन-सा है?
फ्रांस और जर्मनी का उदय, ब्रिटेन को लगा झटका
यूरोपीय देशों में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। फ्रांस ने लंबी छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल किया है, जो उसकी बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। जर्मनी ने भी अपनी सैन्य तैयारियों में भारी निवेश कर 12वें स्थान पर वापसी की है। इसके विपरीत, ब्रिटेन की रैंकिंग में लगातार गिरावट दर्ज की गई है और वह फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। जापान ने भी एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर कब्जा किया है, जो प्रशांत क्षेत्र में उसकी बढ़ती सक्रियता का संकेत है।












Click it and Unblock the Notifications