Lok Sabha Exit Poll 2024: एक्जिट पोल से पहले राजस्थान फलौदी सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी,जानिए

Rajasthan Phalodi Satta Bazar : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आना है और उससे पहले एक्जिट पोल को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। लेकिन एक बार फिर से एक्जिट पोल से पहले फलौदी सट्टा बाजार ने नई भविष्यवाणी कर दी है।

राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने एक बार फिर से लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को लेकर भविष्यवाणी की है, और इस भविष्यवाणी के बाद देश और प्रदेश में सियासी गहमागहमी शुरू भी हो गई है।

rajasthan-phalodi-satta-bazar-prediction-before-exit-polls-for-lok-sabha-elections

फलौदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी करते हुए मैसेज दिया है कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस का खाता खुल सकता है। लेकिन प्रदेश की 25 सीटों में से कितनी कांग्रेस जीत सकती है और भाजपा कितनी जितने वाली है इसकोें लेकर पूरी तस्वीर भी साफ कर दी है।

आपकों बता दे लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम चरण पूरे कर चुका है। चार जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस दौरान चुनावी परिणामों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। विभिन्न सट्टा बाजार अपनी-अपनी भविष्यवाणियां कर रहे हैं।

इसी बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भी एक नई बड़ी भविष्यवाणी की है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, भाजपा 300-302 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस को 55 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजस्थान में कांग्रेस का खाता खुलने की संभावना है। सट्टा बाजार के अनुसार, राजस्थान में भाजपा 19-20 सीटें जीत सकती है, जबकि बाकी सीटें कांग्रेस गठबंधन के खाते में जाने का अनुमान है।

क्या कहता है फलोदी सट्टा बाजार?

फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट में कांग्रेस, सीकर में भाजपा, झुंझुनूं में कांग्रेस, जोधपुर में भाजपा, बीकानेर में भाजपा, जालोर में भाजपा, कोटा में भाजपा, जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर भाजपा, बाड़मेर में कांग्रेस, बांसवाड़ा में भाजपा, नागौर में आरएलपी, और गंगानगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के जीतने की संभावना है।

बीजेपी को मिल सकती है बढ़त?

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि वे 400 से अधिक सीटें जीतेंगी। भाजपा ने यह दावा 370 और राम मंदिर निर्माण के आधार पर किया था।

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार पहले चरण में 12 में से लगभग 9-10 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। जबकि 2-3 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान है।

हालांकि वास्तविक परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए आज अंतिम दौर का मतदान चल रहा है। शाम 6 बजे के बाद एग्जिट पोल शुरू होंगे।

Disclaimer-

'नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+