Rajasthan Strike: राजस्थान में पेट्रोल पंप बंद को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए आज हड़ताल रहेगी या नहीं?
Rajasthan Strike News: राजस्थान के पेट्रोल पंप के संचालक के हड़ताल पर अब बड़ा अपडेट आया है। राजस्थान में डीजल और पेट्रोल पर वैट कटौती के साथ कमीशन बढाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालक ने अब हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार से बातचीत के बाद पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की मांग को लेकर अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

इससे पहले राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। हालांकि उन्होंने पहले दिन रविवार 10 मार्च को प्रदेश के अधिकतर जिलों में पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रखे थे। सोमवार 11 मार्च को दूसरे दिन भी प्रदेशभर में हड़ताल रखने की प्लानिंग थी लेकिन अब उसे वापस ले लिया गया है।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के साथ हुई सरकार की बातचीत
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि रविवार 10 मार्च को सरकार के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता में सरकार की ओर से कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़, आनंदी, सचिव सूचना प्राद्योगिकी एवं संचार तथा वित्त विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि, एक घंटे तक चली बातचीत के बाद कर्नल राजवर्धन सिंह ने हमें आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही हमारी मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाएंगे और जयपुर की जनता को परेशानी से बचाने के लिए हड़ताल वापस लेने की मांग की है।
उन्होंने आगे कहा कि, सरकार की बातों को मानते हुए और छात्रो की वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए हमने 11 मार्च तो 6.00 बजे से अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है। हालांकि हम पहले से घोषित मौन रैली जो स्टेच्यू सर्किल से सचिवालय तक निकाली जाएगी, उसमें हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications