Rajasthan: पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स की हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित, क्या अब सस्ता होंगे पेट्रोल-डीजल?
Rajasthan Petrol pump strike postponed: राजस्थान में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल दस दिन के स्थगित कर दी गई है। सरकार ने कमेटी बनाई है, जो वैट आकलन करेगी।
Rajasthan Petrol pump strike postponed: पंजाब के समान वैट करने की मांग को लेकर राजस्थान में जारी पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। राजस्थान सरकार ने वैट के आंकलन के लिए कमेटी बनाई है, जो दस दिन में अपनी रिपोर्ट है। उम्मीद लगाई जा रही है कि राजस्थान में अब पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है।
बता दें कि वैट में कटौती की मांग को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 13 व 14 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल की थी, जिसमें सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक प्रेशभर में पेट्रोल पंप बंद रखे गए।

सांकेतिक हड़ताल से भी कोई समाधान नहीं निकला तो डीलर्स एसोसिएशन ने 15 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। राजस्थान के 50 में से 47 जिलों में करीब 7 हजार पेट्रोल पंप बंद रहे। प्रदेशभर में वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अब खबर है कि राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई, जिसमें तय कमेटी बनाने का फैसला हुआ।
इस पर एसोसिएशन ने पहले ही दिन अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली और शाम छह बजे से पेट्रोल पंपों के संचालन की तैयारी की। यह कमेटी दस दिन तक राजस्थान में पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए जा रहे वैट का आकलन करेगी और फिर अपनी रिपोर्ट राजस्थान सरकार को देगी।
तेल सस्ता होगा या हड़ताल चलेगी?
कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान सरकार वैट पर फैसला लेगी। चुनाव साल है ऐसे में माना जा रहा है कि वैट कम हुआ तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटेंगे। वैट नहीं घटने की स्थिति में दस दिन बाद पेट्रोल पंप संचालक फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं।
पेट्रोल-डीजल पर कहां कितना% वैट?
राज्य पेट्रोल डीजल
राजस्थान- 31.04 19.30
हरियाणा- 18.20 16.00
पंजाब- 13.77 9.92
दिल्ली- 19.40 16.75
गुजरात- 13.70 14.90
यूपी- 19.36 17.08
मध्य प्रदेश- 29 19
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
पटना: 107.24 रु प्रति लीटर
गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर
पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
पटना: 94.04 रु प्रति लीटर
गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: 88.95 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
{document1}












Click it and Unblock the Notifications