राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 में यह है सबसे दिलचस्प वार्ड, यहां उम्मीदवार 2 और वोटर 5
झुंझुनूं। राजस्थान में 28 सितंबर को 1002 ग्राम पंचायतों में हजारों सरपंचों और पंचों उम्मीदवारों के लिए वोट डाले जाएंगे, लेकिन एक वार्ड इस वक्त पंच की दावेदारी को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। इसकी वजह भी बड़ी खास है। राजस्थान ही नहीं शायद पूरे भारत का ये ऐसा अनोखा वार्ड है, जहां सबसे कम वोटर्स हैं।

झुंझुनूं के गोठड़ा पंचायत के वार्ड में सिर्फ पांच वोटर
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गोठड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 41 की। इस वार्ड में सिर्फ 5 वोटर हैं, जो 28 सितंबर को अपने वार्ड का पंच चुनेंगे। वार्ड पंच के लिए यहां दो महिला दावेदार मैदान में हैं और इससे भी दिलचस्प ये है कि वार्ड पंच की दोनों महिला उम्मीदवार सुशीला व कविता मीणा यहां अपना वोट नहीं डाल सकती। फिर भी दोनों दावेदार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

पांच वोटरों वाली सीट बनी हॉटस्पॉट
झुंझुनूं खेतड़ी पंचायत समिति के तहत आने वाली गोठड़ा ग्राम पंचायत की वार्ड नंबर 41 की ये सीट सिर्फ 5 मतदाताओं के कारण हॉटस्पॉट बनी हुई है। वार्ड पंच के लिए सामान्य महिला सीट होने की वजह से दो महिला उम्मीदवार आमने सामने हैं और दोनों ही उम्मीदवार दूसरे वार्ड नंबर 51 की रहने वाली है। दोनों उम्मीदवार नामांकन भरने के बाद 5 मतदाताओं से हर रोज जाकर के वोट देने की अपील कर रही है।

सिर्फ पांच ही वोटर बचे हैं अब
चलिए अब आपको वो असल वजह बताते हैं जिसकी वजह से इस वार्ड में सिर्फ 5 वोटर हैं। खेतड़ी एसडीएम शिवपाल जाट बताते हैं कि दरअसल वार्ड नंबर 41 कॉपर प्रोजेक्ट के आवासीय इलाके में आता है। जहां पर अधिकतर वो परिवार रहते हैं, जो कॉपर प्रोजेक्ट में काम करते हैं। बताया जाता है कि कुछ समय पहले इस वार्ड में वोटरों की अच्छी खासी संख्या थी, लेकिन केसीसी प्रोजेक्ट से कर्मचारी रिटायर होकर वार्ड छोड़ते रहे और वार्ड खाली होते-होते पांच वोटरों तक सीमित हो गया।

प्रशासनिक लापरवाही भी रही
इसमें प्रशासनिक लापरवाही से भी इंकार नहीं किया जा सकता। जब इस वार्ड में सिर्फ पांच वोटर ही शेष थे तो हालही में सरकार की ओर से किए गए परिसीमन के दौरान इसे दूसरे वार्ड के साथ मर्ज किया जा सकता था, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और इस वार्ड के पंच का चुनाव अब हास्यास्पद स्थिति में आ गया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications