Rajasthan Opinion Poll: भाजपा या कांग्रेस? जनता किसे करती है 'नापसंद'? हैरान कर देगी ये सर्वे रिपोर्ट
Rajasthan Opinion Poll: 25 नवंबर को राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि उसकी सत्ता में वापसी होगी और इस बार वो 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी तो वहीं बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ रही भाजपा को पूरी उम्मीद है कि इस बार राजस्थान में कमल ही खिलेगा।

दोनों पार्टियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया है अब इस प्रचार का कितना असर जनता पर हुआ है , ये तो चुनावी नतीजे बताएंगे लेकिन इसी बीच ABP-CVoter Snap Poll ने मतदाताओं से एक खास सवाल पूछा जिस पर जनता ने हैरत-अंगेज प्रतिक्रिया दी है और जो नतीजे आए हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं।
दरअसल ABP-CVoter Snap Poll ने लोगों से पूछा था- किस पार्टी को इतना "नापसंद" करते हैं कि उसे कभी भी वोट नहीं करना चाहेंगे?
- भाजपा
- कांग्रेस
- कुछ कह नहीं सकते हैं
जिसमें जनता का उत्तर निम्नलिखित था
- भाजपा (32 प्रतिशत)
- कांग्रेस ( 39.8 प्रतिशत)
- कुछ कह नहीं सकते हैं(28.2 प्रतिशत)
मतलब ये कि 39.8 प्रतिशत जनता कांग्रेस को दोबारा वोट नहीं करना चाहती है, जबकि 32 प्रतिशत लोग भाजपा को वोट नहीं देना चाहते हैं, जबकि 28.2 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो इस बारे में अभी कुछ कह नहीं सकते हैं। आपको बता दें कि इस वक्त राज्य में कांग्रेस की सरकार है।
इसी के साथ ही ABP-CVoter Snap Poll ने लोगों से भी ये भी पूछा था कि- कौन सी पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी?
- भाजपा
- कांग्रेस
- अन्य
जनता का जवाब निम्नलिखित था
- भाजपा (47.7 प्रतिशत)
- कांग्रेस ( 42 प्रतिशत)
- अन्य (10.3 प्रतिशत)
इसका तात्पर्य ये हुआ कि राज्य में भाजपा बड़ा कमाल कर सकती है, इस पोल सर्वे के मुताबिक बीजेपी राज्य में चुनाव जीत सकती है तो वहीं कांग्रेस को सर्वे में 42 प्रतिशत और अन्य को 10.3 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि ये सर्वे इंडिया के 2,258 एडल्ट लोगों के पर्सनल इंटरव्यू पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications