Rajasthan News Today: वित्त मंत्री के पिटारे से महिलाओं-युवाओं के लिए सौगात, मरू उत्सव की धमक
Rajasthan News Today: राजस्थान के लिए 11 फरवरी (बुधवार) का दिन बहुत खास है। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बजट पेश किया। इस बार के बजट से युवाओं, किसानों से लेकर नौकरी की उम्मीद लगाए बेरोजगारों तक को काफी उम्मीदें थी। इस बजट में महिलाओं, कृषकों छोटे उद्यमियों समेत हर वर्ग के लिए कई बड़े ऐलान हुए हैं। इसके अलावा, जैसलमेर में मरू उत्सव चल रहा है। आयोजन के दूसरे दिन कई खास कार्यक्रम भी होने वाले हैं।
बुधवार के मौसम की बात करें, तो अब कड़ाके की ठंड का दौर विदा हो चुका है। आम लोगों को खिली धूप से राहत मिलगी। कई स्कूलों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी का आखिरी दिन है। प्रदेश के लिए कई लिहाज से यह दिन खास रहने वाला है।

Rajasthan News Today: प्रदेश के बजट में कई सौगात
- बुधवार को सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी अपना तीसरा बजट पेश किया। बजट में सरकारी नौकरियां और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की जागई है। बजट का लाइव प्रसारण भी राजस्थान दूरदर्शन पर देखा जा सकता है।
- जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल: मरू महोत्सव के दूसरा दिन राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंच रहे हैं। ऊंट दौड़ और लोक गीतों से सजेगी शाम।
- बोर्ड परीक्षा अपडेट: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं, यानी कल तैयारियों का आखिरी दिन है। स्टूडेंट्स को निर्देश दिया गया है कि एडमिट कार्ड समेत तमाम दस्तावेज जमा करके रखें। RBSE Board Exams की 10वीं-12वीं परीक्षाओं में 19.86 लाख छात्र होंगे शामिल।
- राजस्थान मौसम अलर्ट: बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क और सुहावना रहने का अनुमान है। धूप खिलेगी लेकिन सुबह-शाम हल्की ठिठुरन रह सकती है। लोगों को अब शीतलहर और कोहरे से राहत मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications