Rajasthan News: जोधपुर में करोड़ों की अग्रेजी शराब बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार,दो ट्रक भी जब्त

Rajasthan News: जोधपुर में पुलिस के हाथ अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है।करोड़ों की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए है।

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 1 करोड़ 25 लाख की अवैध शराब जप्त करने के साथ ही दो ट्रक के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

rajasthan-news-english-liquor-worth-rs-1-crore-25-lakh-recovered-in-jodhpur-two-accused-arrested

दरअसल जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द सिंह ने बताया कि अवैध शराब से भरे ट्रक को खाली ट्रक से शराब तस्कर स्कॉर्ट कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस थाना खेडापा की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 1255 कार्टून सहित दो ट्रक व दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मादक पदार्थो, अवैध शराब एवं शराब तस्करो के विरूद्ध अभियान शुरू किया गया है।

इस अभियान के तहत सभी थानाधिकारियों, जिला साइबर टीम, जिला स्पेशल टीम को अवैध शराब तस्करों के विरू़द्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खां निर्देशन में पुलिस थाना खेडापा टीम द्वारा मुखबीर से मिली सूचना पर थाने के सामने सघन नाकाबन्दी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

इस दौरान नाकाबन्दी में एक ट्रक को रोकने के लिए कहा लेकिन ट्रक चालक सवाईराम पुत्र स्वरूपाराम जाट निवासी गंगाल पुलिस थाना चौहटन जिला बाडमेर ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया।

जिसका पीछा कर गाड़ी को रूकवाया गया तथा सदिंग्ध व्यक्ति को दस्तयाब किया गया तथा ट्रक की तलाशी ली जाकर पूछताछ शुरू की गई है।

साथा ही पुलिस टीम द्वारा नाकाबन्दी जारी रखी इस दौरान एक दूसरा ट्रक तेजी से आता हुआ नजर आया जिसकी तलाशी ली गई तो 100 कैरेट संतरा के नीचे अवैध शराब रखकर तस्करी करते पकड़ा गया।

ट्रक चालक धर्माराम पुत्र चनणाराम जाट निवासी उन्डखा पुलिस थाना सदर बाडमेर ने पूछताछ में बताया कि कि गाडी में सन्तरा की पेटियां भरी हुई है। जो सदिंग्ध होने पर तिरपाल खुलवाया जाकर ट्रक की गहन जांच पड़ताल की गई।

ट्रक में 100 कैरेट सन्तरा के तथा 210 खाली सन्तरा के कार्टुनों के नीचे अवैध अग्रेजी शराब के कार्टुन दिखाई दिये।

जिनको बारी बारी नीचे उतराकर गिनना शुरू किया गया तो ट्रक मजिसमें अवैध अग्रेजी शराब के 1255 कार्टुन भरे हुए मिले।

जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 1.25 करोड़ के लगभग है। दोनो दस्तयाब आरोपियों के विरूद्व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+