Rajasthan Nerws: राजस्थान के गांव अगरपुरा के रास्तों में कीचड़ में क्यों पसर गए युवक?
youth spread in mud Bhilwara: राजस्थान के भीलवाड़ा जिला मुख्यालय से महज 13 किलोमीटर दूर स्थित गांव अगरपुरा इन दिनों गंदे पानी की समस्या से जूझ रहा है। गंदे पानी की समुचित निकासी नहीं होने से पानी रास्तों में फैलता है।
गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार अफसरों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने अनूठे ढंग से प्रदर्शन किया। गांव के युवक कीचड़ में लेट गए और समस्या समाधान की मांग की।

गांव अगरपुरा के लोगों ने बताया कि आजादी को 77 साल हो गए, मगर उनके गांव में अभी तक पक्की सड़कें नहीं बनी। नालियों का भी अभाव है। ऐसे में घरों से निकला गंदा पानी मुख्य रास्ते में एकत्रित होता है, जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो रहा है।
गांव अगरपुरा के रास्तों में इस कदर गंदा पानी जमा है कि बच्चे, बुजुर्ग तो इस रास्ते से गुजर भी नहीं सकते। दुपहिया वाहन चालक तक अक्सर गंदे पानी में फंस जाते हैं। गांव के लोग वर्षों से सड़क व नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
दरअसल, भीलवाड़ा शहर से कोटडी उपखंड मुख्यालय की ओर जाने वाला रास्ता गांव अगरपुरा होकर गुजरता है। ग्गांव अगरपुरा में राजकीय कृषि महाविद्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते पर न तो सड़क है और ना नालियां। इससे रास्ते में चौबीस घंटे कीचड़ जमा रहता है।
कीचड़ की वजह से न तो ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा पाते हैं और भीलवाड़ा शहर। स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच लाड़ देवी आचार्य व वार्ड पंच को ग्रामीण समस्या से कई बार अवगत करवा चुके हैं।
गांव अगरपुरा के नारायण भड़ाला कहते हैं कि पंच-सरपंच कोई सुनवाई नहीं कर रहे। ऐसे में मजबूर होकर गांव वालों को कीचड़ में लेटकर प्रदर्शन करना पड़ा है। ग्रामीण कहते हैं कि कीचड़ में पसरने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications