राजस्थान: पायलट की सीएम की दावेदारी पर गहलोत के मंत्री का निशाना, कहा- आलाकमान साजिश रचने वालों को भी याद रखे

rajasthan minister Subhash Garg targets sachin Pilot CM candidate

जयपुर, 25 सितंबर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में जहां एक तरफ कांग्रेस के नए अध्यक्ष की दौड़ तेज हो गई है। तो दूसरी तरफ राजस्थान में भी नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में तकरार तेज होने लगी है। सीएम गहलोत के समर्थन में पार्टी के कई नेता सामने आए हैं, जिन्होंने 'नेहरू-गांधी परिवार के लिए उनके समर्थन का हवाला दिया। वहीं प्रदेश के नए मुखिया की अटकलों के बीच रविवार आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है।

Rajasthan Minister Dr. Subhash Garg Says

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पार्टी में 'एक आदमी-एक पद' के सिद्धांत को लागू करने पर जोर देने के साथ राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों ने भी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों के रूप में बनाए रखने की वकालत की है। इसके अलावा कुछ कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट का समर्थन भी किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान इस संबंध में जो भी फैसला करेगा, वह उसे स्वीकार करेंगे।

Recommended Video

      कौन होगा Rajasthan का नया CM, Sachin Pilot के अलावा ये भी हैं रेस में | वनइंडिया हिंदी | *Politics

      इस बीच राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने सीएम पद को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा है। सुभाष गर्ग ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला करेगा उसे हर कोई स्वीकार करेगा, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि कैसे 2 साल पहले राज्य सरकार को गिराने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन में साजिश रची गई थी। उन्हें उन लोगों को ध्यान में रखना चाहिए जो पार्टी की विचारधारा के अनुसार सोचते हैं और एकता रखते हैं।

      न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान के मुताबिक डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को अगले सीएम का फैसला करने में भरोसा में में लिया जाना चाहिए ताकि हम 2023 में फिर से सरकार बना सकें। यह खेदजनक है कि अनुशासन तोड़ने वाले कुछ लोगों (सचिन पायलट का जिक्र करते हुए) को इस पद के लिए माना जाता है।

      उन्होंने आगे कहा कि आशा है कि पंजाब की तरह कुछ भी कम नहीं होगा। ये सारी बातें (सचिन पायलट को सीएम बनाने की) तभी होनी चाहिए जब सीएम को अगला पार्टी प्रमुख घोषित किया जाए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+