राजस्थान: मां को खुश नहीं रखती थी दोनों पत्नी, कार में बंद कर दोनों को जिंदा जला दिया

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी दो पत्नियों को कार में बंद कर जला दिया। ये शख्स अपनी दोनों पत्नियों से इसलिए खफा था क्योंकि वो उसकी मां का ध्यान नहीं रखती थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपाराम मंगलवार को अपनी दोनों पत्नियों, 25 साल की दरिया देवी और 27 साल की माली देवी को गहने खरीदवाने की बात कहकर घर से ले गया। उसने दोनों को कार से चलने की बात कहकर कार में बैठा लिया।

Rajasthan Man sets 2 wife afire for not keeping his mother happy in jaipur

दीपाराम की कार में भी दोनों बीवियों से घर की बातों और मां का ध्यानना रखने को लेकर बहस हुई। चलती कार में ही उनकी मारपीट हुई तो उसने कार रोक दी। इसके बाद उसने कार को लॉक कर आग लगा दी। कार में आग के बाद दोनों महिलाओं ने तड़प तड़प कर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। आरोपी गुजरात में मजदूरी करता था। उसने दो शादियां की थीं और उसके तीन बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+