राजस्थान: निम्स कॉलेज में युवक को नंगाकर खंभे से बांधकर पीटा
Recommended Video

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के निम्स मेडिकल कॉलेज से एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवक को नंगा कर उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक पीटने वाले की खुशामदे कर रहा है लेकिन उस पर तरस करने की जगह वहशियाना तरीके से उसे मारा जा रहा है। सिर्फ अंडरवियर पहने इस शख्स को पिलर से बांधा हुआ है और उसकी पिटाई की जा रही है। घटना जयपुर के चंदवाजी थाना इलाके का बताया गया है। जिस शख्स को पीटा जा रहा है, उसे चोरी करने का आरोपी बताया जा रहा है।

खबर के मुताबिक, बंधक बनाए युवक को चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया और फिर मेडिकल कॉलेज में उसे बांधकर पीटना शुरू कर दिया। युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने वाला युवक निम्स कॉलेज से ही इंजीनियरिंग करने वाला सुधाकर बताया गया है, उसी के साथी ने पिटाई का वीडियो बनाया है। वीडियो में सुधाकर नाम का ये शख्स पीट-पीट कर आरोपी से चोरी की बाक कुबूलने को कहा रहा है। वह वीडियो में कह रहा है कि निम्स में चोरी करने वालों को पुलिस नहीं पकड़ रही है जबकि उसने इसे पकड़ लिया। इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications