Rajasthan: जयपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, फटा बॉयलर, 5 श्रमिकों की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक केमिकल फैक्ट्री में हादसा हुआ है। जिसमें पांच श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। घटना बस्सी थाना इलाके की शालीमार फैक्ट्री में यह घटना हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौजूद है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की शाम को बस्सी क्षेत्र में बैनाड़ रोड पर कैमिकल फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से आग लग गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची और तीव्र गति से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

Rajasthan Major accident in chemical

धारूहेड़ा की फैक्ट्री हादसे में मृतकों की संख्या 10 हुई
वहीं इससे कुछ दिन पहले इससे पहले हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित धारूहेड़ा की एक फैक्ट्री में ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें कई श्रमिक और फैक्ट्री के कर्मचारी घायल हुए थे। ये घटना इंडस्ट्रियल एरिया धारूहेड़ा स्थित लाइफलॉन्ग फैक्ट्री में 16 मार्च को शाम करीब पौने सात बजे हुई, जब ब्लास्ट होने से करीब 40 श्रमिक झुलस गए थे।

धारूहेड़ा में हादसे के दौरान फैक्ट्री में चारों ओर धुआं फैल गया। ब्लास्ट के बाद पाइपों से निकले कैमिकल से श्रमिकों के शरीर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में घायल हुए अब तीन और श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में हादसे में मौतों की संख्या 10 हो गई।

बता दें कि इस हादसे में करीब 39 श्रमिक झुलसे थे। मृतकों में रोहतक स्थित पीजीआई में भर्ती उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के तरबगंज के रहने वाले मनोज कुमार बहराइच के कपूरपुर गांव के देवेश तथा घनश्याम की मौत हुई है। तीनों सत्तर प्रतिशत से अधिक झुलसे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+