Rajasthan Letest News: जयपुर में बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

Rajasthan Letest News: राजधानी जयपुर में आज यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएमआर के घेराव करने की कोशिश की,पुलिस ने रोकने के लिए वाटरकेनन और लाठीचार्च किया।

जयपुर में आज कांग्रेस के रोजगार को अभियान के यूथ कांग्रेस की ओर से शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया गया। लेकिन इसी बीच पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय से कांग्रेसियों ने सीएमआर की ओर कूच कर दिया।

Rajasthan Latest News: Congress demonstrated over unemployment in Jaipur, lathi charge on protesters

इसी बीच पुलिस से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया और दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और ज़ोर-आज़माइश हुई। कुछ देर में स्थिति बेकाबू हो गई।

Recommended Video

    जयपुर में बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

    पुलिस ने हालातों को काबू करने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लाठी चार्ज कर तितर-बितर किया गया। कांग्रेसियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।

    राजस्थान यूथ कांग्रेस के बैनर तले जयपुर में हुए एक प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को खदेड़ने और काबू में करने के लिए पुलिस कोई हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

    साथ ही वाटर कैनन काम में लेकर पानी की तेज बौछारों से कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने की कार्रवाई हुई। इस बीच मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।

    आपकों बता दे कि राजस्थान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता युवा और किसानों की मांगों के समर्थन और केंद्र-राज्य की 'डबल इंजन' सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करने के लिए अपने सुनियोजित इरादे से आज जयपुर की सडकों पर विरोध प्रदर्शन करने उतरे थे।

    शहीद स्मारक पर एकजुट हुए प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।पैदल कूच से पहले सभा

    सभा के बाद श्रीनिवास के ही नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए पैदल कूच किया। इधर, कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर तैयारी की हुई थी। कार्यकर्ताओं का कूच जैसे ही सिविल लाइंस पहुंचा, पुलिस ने उन्हें वहां रोक दिया।

    पुलिस से कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया और दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और ज़ोर-आज़माइश हुई। कुछ देर में स्थिति को काबू करने और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ गया। इस दौरान वॉटर कैनन से पानी की बौछार करके भी कार्यकर्ताओं को खदेड़ने की कार्रवाई हुई।

    यूथ कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शाहिद, प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और कांग्रेस विधायक मनीष यादव भी मौजूद रहे।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि यूथ कांग्रेस पिछले एक महीने से 'रोजगार दो अभियान' चला रही है। राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार की कार्यशैली से युवाओं के हितों का हनन हो रहा है।

    भाजपा की सरकार बनते ही राजस्थान में युवाओं के रोजगार पर हमला किया गया है। राजीव गांधी युवा मित्रों का रोजगार बंद किया गया। वहीं किसानों के साथ भी अत्याचार हो रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर सरकार का ध्यान खींचने के लिए यूथ कांग्रेस को सड़क पर उतरना पड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+