Rajasthan High Court को जल्द मिल सकते हैं ये सात नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश
Rajasthan High Court New Judges: राजस्थान हाईकोर्ट में सात नए जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वकील कोटे से सात नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। इन नामों को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, और राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्ति वारंट जारी होने के बाद यह जज राजस्थान हाईकोर्ट में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
सिफारिश किए गए नाम
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जोधपुर और जयपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों के नाम की सिफारिश की है। जोधपुर से चार और जयपुर से तीन अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं। नाम इस प्रकार हैं।

जोधपुर से सिफारिश किए गए वकील
सुनील बेनीवाल - 2019 में एडवोकेट जनरल (एएजी) रह चुके हैं।
मुकेश राजपुरोहित - 2020 में केंद्र सरकार के सहायक सॉलिसिटर जनरल नियुक्त हुए थे।
संदीप शाह - 2019 में एएजी रह चुके हैं।
बलजिंदर सिंह संधू - बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के वाइस चेयरमैन हैं।
जयपुर से सिफारिश किए गए वकील
आनंद शर्मा
संदीप तनेजा
शीतल मिर्धा
राजस्थान हाईकोर्ट में हाल की नियुक्तियां
पिछले 43 दिनों में राजस्थान हाईकोर्ट में चार नए जजों की नियुक्ति हो चुकी है। इनमें से 21 दिन पहले वकील कोटे से एडवोकेट मनीष शर्मा को जज नियुक्त किया गया था, जबकि 22 दिन पहले न्यायिक कोटे से जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा, जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर, और जस्टिस चंद्रप्रकाश श्रीमाली को नियुक्त किया गया था। इन नई नियुक्तियों के साथ, राजस्थान हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी, जो न्यायिक प्रक्रिया को और भी तेज़ और सटीक बनाने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें- Adv Amrita Verma: सुप्रीम कोर्ट की वकील अमृता वर्मा कौन हैं? पहले बीमारी से जीती जंग, अब दिला रहीं न्याय












Click it and Unblock the Notifications