LokSabha Election: राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 400 सीटें जीतने का किया दावा,जानिए
LokSabha Election: राजस्थान से लेकर देश के दूसरे राज्यों में कांग्रेस में उथल पूथल के बाद भाजपाई खासे उत्साहित है और इस बार लोकसभा चुनावों में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे है।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जहां बिते दिन बीकानेर,उदयपुर और जयपुर में लोकसभा चुनावों की शंखनाद कर भाजपाइयों में ऊर्जा भर दी।

तो वहीं आज भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा पार्टी को 400 पार सीटें जीतने का दावा किया।
दरअसल आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सवाई माधोपुर जिले में लोकसभा चुनावों को लेकर दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रणथंभौर स्थित एक होटल में भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं की बैठक ली।
भाजपाइयों की बैठक में पदाधिकारियों को जीत का तो मंत्र दिया ही साथ ही नेताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियां करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राजस्थान में स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस में ही विद्यालय में आना पड़ेगा ।
स्कूलों में हिजाब विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग समझदार है और स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर शक्ति बरतने की जरूरत नही पड़ेगी ,यहाँ के लोग सब समझते है।
जिस विद्यार्थी को स्कूल आना है उसे उसे स्कूल ड्रेस कोड का पालन तो करना ही होगा । इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व की कॉंग्रेस सरकार द्वारा जिस तरह से राजस्थान में अंग्रेजी स्कूल खोले गये है।
वो ठीक नही था ,अब ना तो अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षक है और ना ही हिंदी मीडियम स्कूलों में शिक्षक है। कॉंग्रेस सरकार ने बिना सोचे समझे जिस तरह से अंग्रेजी स्कूल खोले है उससे बच्चो का भी भविष्य खराब हो रहा है और शिक्षक भी परेशान है।
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस सरकार द्वारा इस तरह से महात्मा गांधी के नाम पर अंग्रेजी स्कूल खोलकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का भी घोर अपमान किया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे स्कूलों को बंद कर देना चाहिए जिनमे ना तो शिक्षक है और ना ही विद्यार्थी है । उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस सरकार द्वारा खोले गए अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को लेकर उनकी सरकार एक कमेटी बनायेगी ओर स्कूलों की जाँच करवाएगी और फिर विद्यार्थियों के भविष्य और आवश्यकता के अनुसार ही अंग्रेजी स्कूलों को लेकर निर्णय करेगी।
लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपाइयों की बैठक में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भाजपाइयों को संबोधित करते हुए कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहना है भाजपा कारकर्ताओं की पार्टी है और अबकी बार 400 पार के साथ राजस्थान की पूरी 25 लोकसभा की सीट जितना है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
कार्यकर्ताओं के एक वोट की कीमत हैं जो आज राम मंदिर बना है । इस दौरान उन्होंने कारकर्ताओ से गांव चलो अभियान का भी फीडबैक लिया और कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को नेमो ऐप डाउन लोड कर के मोदी की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाना चाहिए ।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस बार भी भाजपा राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार पूरी ताकत के साथ बनेगी ओर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे ।












Click it and Unblock the Notifications