Rajasthan: राजस्थान में भाजपा का हिंदुत्व कार्ड: एक भी मुस्लिम को टिकट ना देकर राम मंदिर को बनाया मुद्दा
Rajasthan Chunav: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने हिंदुत्व का परंपरागत ट्रंप कार्ड खेला है। पार्टी ने प्रदेश में किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है। वहीं, हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता उत्तरप्रदेश सीएम आदित्यनाथ योगी व असम सीएम हेमंता बिस्वा सरमा को बतौर स्टार प्रचारक मैदान में उतारा है। यही नहीं राम मंदिर को प्रमुख चुनावी मुद्दा भी बनाया जा रहा है।

जिसका जिक्र भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह हाल में नागौर में आयोजित सभा में कर चुके हैं। जहां उन्होंने देश में तीन दिवाली की बात कहते हुए एक दिवाली 22 जनवरी को राममंदिर के उद्घाटन दिवस पर मनाने की कही थी। भाजपा उम्मीदवार भी चुनावी सभाओं में राममंदिर के मुद्दे को जोर- शोर से उठा रहे हैं।
खान व कागजी को दिया झटका
भाजपा ने राजस्थान में पहली बार किसी भी मुस्लिम को प्रत्याशी नहीं बनाया है। प्रदेश में भाजपा के मुस्लिम चेहरे पूर्व मंत्री युनुस खान व अमीन कागजी को भी टिकट से दूर रख बड़ा झटका दिया। जिससे आहत होकर युनुस खान ने भाजपा से बगावत कर डीडवाना से निर्दलीय ताल ठोक दी तो अमीन कागजी ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।
मुस्लिम जुड़ाव आते ही काटा टिकट
हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़ रही भाजपा ने अजमेर के मसूदा में तो मुस्लिम धर्म से पुराने जुड़ाव के चलते ही प्रत्याशी का टिकट वापस काट दिया। यहां भाजपा ने पहले अभिषेक सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। पर बाद में उनके मुस्लिम से हिंदू धर्म ग्रहण करने की जानकारी मिलने पर तथ्य छिपाने के आधार पर भाजपा ने उनका नाम वापस ले लिया। उनकी जगह बाद में पूर्व प्रधान वीरेंद्रसिंह कानावत को टिकट दिया गया।
धु्रवीकरण के नाम पर कांग्रेस हमलावार
इधर, हिंदुत्व को बढ़ावा देने पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा अपनी सभाओं में भाजपा पर धु्रवीकरण कर सांप्रदायिकता भडक़ाने का आरोप लगातार लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications