Lok Sabha Election: राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उड़ीसा के पुरी में पहले ही दिन कर दिया यह काम....
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरूआती दो चरणों में चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर कैबिनेट मंत्री और संगठन के पदाधिकारी लगातार पड़ोसी राज्यों के चुनावों में प्रचार प्रसार कर रहे है।
प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदल दिलावर भी भाजपा के लोकसभा चुनावों में 400 पार के मिशन को पूरा करने के लिए इन दिनोंं उड़ीसा के पुरी में चुनावी प्रचार की कमान सम्भाले हुए है।

राजस्थान के शिक्षा एवम पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर को भारतीय जनता पार्टी ने उड़ीसा में चुनाव प्रचार के लिए भेजा है। मंत्री दिलावर को लोकसभा क्षेत्र पुरी की जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्री दिलावर ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। कल लोकसभा प्रत्याशी संबित पत्रा के नामांकन के बाद आज दिलावर ने क्षेत्र की संगठनात्मक रचना को लेकर बैठकें शुरू कर दी है ।
सर्वप्रथम विधानसभा ब्रह्मगिरी की ग्राम पंचायत अलंदा के गांव तिछना मे बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से पार्टी प्रत्याक्षी को जीतने के लिए काम में जुट जाए।
मंत्री दिलावल ने पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि किसकों टिकट मिला और किसको नहीं इन बातों को भूल कर अब केवल कमल का फूल देखना है। पार्टी जीतेगी तो बीजेपी की सरकार बनेगी और केंद्र में संसद भी हमारा होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा के अनुसार उड़ीसा में काम करेंगे। संसद और विधायक अपना होगा तो विकास के काम वैसे ही होंगे जैसे हम चाहेंगे।
मंत्री दिलावर ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से उनकी मांग की सूची बनाकर देने को कहा जिसे कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कार्य जा सके।
दिलावर ने बूथ संरचना और पन्ना प्रमुखों की जानकारी ली और चुनाव प्रचार के लिए व्यूरचना बनाकर जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रमोद आचार्य, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु जेना,प्रधान शरतचंद्र प्रधान, यूथ अध्यक्ष संग्राम केसरी जेना आदि उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications