Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर फिर क्या बोल गए, जानिए ?
Rajasthan News: प्रदेश की सरकारी स्कूलों में हिजाब को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ड्रेस कोड को लेकर साफ निर्देश दिए है।
राजस्थान की भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की बेबाकी किसी से छिपी नहीं है। आज एक बार फिर स्कूलों के ड्रेस कोड पर मंत्री मदन दिलावर ने सख्ती से पालना करवाने की बात कही है।

मंत्री दिलावर ने कहा है कि ड्रेस कोड नहीं होगा तो कोई कल कोई हनुमानजी बन घोटा लेकर चले आएंगे, कोई स्कूलों में मुंह ढककर, तो कोई घूंघट लेकर आएगा, तोकोई बहरूपिया बनकर आ रहा है ।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने साफ कहा है स्कूलों का ड्रेस कोड तय है। यदि आदेश नहीं मानेंगे तो हमें मनवाना भी आता है।
कोई मुंह ढक कर तो कोई घूंघट लेकर जा रहा है। कल कोई हिन्दु समाज से घोटा लेकर हनुमान जी बनकर चले जाएंगे तो। उन्होंने प्रदेश के स्कूलों में लागू ड्रेस कोड को लेकर सख्त एक्शन लेने को कहा है।
शिक्षा मंत्री शुक्रवार को कोटा दौरे पर थे। यहां जिला परिषद की साधारण सभा में हिस्सा लिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में स्कूल ड्रेस कोड को लेकर बोले- इसे लेकर पहले से स्थायी ऑर्डर है, पहले वाली सरकार में भी थे और अब भी वो ही है।
जो ड्रेस कोड लागू है, उसे ही पहनकर जाना है। स्कूलों में ड्रेस, यूनिफॉर्म, पोशाक और गणवेश कुछ भी कह लो, उसके अतिरिक्त पहनकर जाना अनुशासनहीनता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर तय ड्रेस कोड के अलावा कुछ और पहनकर शिक्षण संस्थाओं में नहीं जाना चाहिए। ऐसा हमारा आग्रह है और नहीं मानें तो एक्शन होगा। इसके बाद भी सरकार के आदेश नहीं मानते हैं तो आदेश मनवाने भी आते हैं।
Rajasthan news:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने फिर क्या बोल दिया ड्रेस कोड को लेकर pic.twitter.com/Pcxn3Ap7cz
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 9, 2024
आपकों बता दे कि जयपुर के हवामहल विधानसभा सीट से विधायक बालमुकुंदाचार्य के एक सरकारी स्कूल में हिजाब को लेकर दिए गए बयान के बाद ड्रेस कोड के मामले ने तूल पकड़ा था।
विधायक बालमुकुंदाचार्य के विरोध में स्कूली छात्राओं ने परिजनों के साथ जमकर बवाल भी किया था। लेकिन अब सरकारी स्कूलों में ड्रेस कोड की पालना के आदेश जारी होने के बाद इसकी पालना को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।












Click it and Unblock the Notifications