Rajasthan News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की देसी भाषा में चुटकी "अबके आंकौ कटको काढ़ दयौ"

Rajasthan News: प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों पर चुनावी रण की सुगबुगाहट के साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने देशी अंदाज में भाजपा पर तंज कसा है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के लिए यहां तक कह दिया "अबके आंकौ कटको काढ़ दयौ"

rajasthan-congress-state-president-govind-singh-dotasara-has-once-again-taken-a-jibe-at-the-bjp-in-h

अगर इसके हिंदी भावार्थ को समझा जाए तो गोविंद सिंह डोटासरा के इस बयान का अर्थ होता है कि इस "चुनाव में भाजपा को पूरी तरह से खत्म ही कर दो"

हालांकि डोटासरा के इस बयान का अब तक भाजपा की ओर से कोई काउंटर तो नहीं किया गया है। लेकिन यह बयान सोश्यल साइट्स पर पोस्ट और शेयर किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अपने सोश्यल साइट्स एक्स पर इस बयान का वीडियो पोस्ट कर चुटकी ली है।

आपकों बता दे कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अक्सर राजस्थानी भाषा और देशी अंदाज में भाजपा नेता और सरकार पर बयानबाजी करते रहे है।

गोविंद सिंह डोटासरा अपनी राजनीतिक जमीन को सजाने और चमकाने के लिए अक्सर राजस्थानी कहवातों का इस्तेमाल करते रहे है।

लेकिन कई बार इनकी कहावतें खुद के साथ कांग्रेस पर भारी पड़ती रही है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में खुद के शिक्षा मंत्री के रहते इन्होने एक बयान जारी कर कहा था "नाथी का बाड़ा"

यह वहीं नाथी का बाड़ा है जिसकों भाजपा ने पूरे विधानसभा चुनावों में जमकर भूनाया। पेपर लीक से लेकर कांग्रेस के सियासी क्राइसिस के दौरान भी इस बयान को जमकर शेयर और पोस्ट किया गया।

आपकों बता दे कि राजस्थानी कहावतें और भाजपा पर जुमलेबाजी के चलते ही यह पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के चहेते माने जाते है।

कांग्रेस नेता और पदाधिकारी जब भी डोटासरा के साथ चर्चा के लिए बैठते है तो अक्सर इन्हे जुमलेबाजी वाली कहावतें सुनाने की डिमांड की जाती है।

अब इस देशी अंदाज में एक बार फिर दिए बयान का क्या रिजल्ट सामने आता है और प्रदेश के साथ केंद्र के भाजपा नेता इस कहावत में कहे तंज का कब पलटवार करते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+