राजस्थान: कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का इलाज के दौरान दिल्ली में हुआ निधन, सीएम गहलोत ने जताया शोक

Gajendra Singh Shaktawat News, उदयपुर। खबर राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर जिले (Udaipur) से है, यहां कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत (Gajendra Singh Shaktawat) का निधन हो गया। गजेंद्र शक्तावत का पिछले 37 दिनों से दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका बुधवार की सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें लिवर प्रॉब्लम होने पर दिल्ली के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। इस दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण भी हो गया था, जिसके कुछ दिन बाद उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी।

Rajasthan: Congress MLA Gajendra Singh Shaktawat passed away in Delhi during treatment

गजेंद्र सिंह शक्तावत, उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। इससे पूर्व गजेंद्र सिंह 2008 में भी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर वल्लभनगर विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें संसदीय सचिव की भी जिम्मेदारी दी थी। बुधवार (20 जनवरी) की सुबह जब गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन की खबर क्षेत्र के लोगों को मिली तो उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। तो वहीं, शक्तावत के निधन पर सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शोक जताया है। सीएम ने अपने ट्वीट में ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस बेहद कठिन समय में सम्बल देने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

सीएम गहलोतन ने कहा कि, मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वे बीमार थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से मैं परिवारजन और डॉक्टर शिव सरीन के संपर्क में था। उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने कहा, वल्लभनगर से कांग्रेस पार्टी के विधायक श्री गजेंद्र सिंह शक्तावत के देहांत का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने एवं उनके परिवारजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी गजेंद्र शक्तावत के निधन र गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुये श्रद्धांजलि दी है। सचिन पायलट ने शक्तावत के असामयिक निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बता दें कि गजेंद्र सिंह शक्तावत सचिन पायलट खेमे के खास नेता माने जाते थे। बीते दिनों हुए राजनीतिक घटनाक्रम में शक्तावत ने सचिन पायलट का साथ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+