Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: 9 लाख किसानों पर संकट, 5वीं किस्त से पहले करना होगा यह जरूरी काम
Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ा और अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹1,000 की 5वीं किस्त पाने के लिए अब फार्मर आईडी (यूनिक किसान पहचान पत्र) बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। 5वीं किस्त इसी महीने जारी किए जाने की उम्मीद है।
जनवरी 2026 के केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बिना फार्मर आईडी वाले किसानों की किस्त रोकी जा सकती है। ऐसे में 9 लाख किसानों की किस्त अटकने का संकट है। 5वीं किस्त जारी करने से पहले बड़े पैमाने पर स्क्रूटनी हो रही है।

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: 5वीं किस्त का इंतजार
केंद्र सरकार का यह कदम एग्री स्टैक (AgriStack) पहल के तहत उठाया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों का एक डिजिटल और प्रमाणिक डेटाबेस तैयार करना है। फार्मर आईडी को किसान की जमीन के रिकॉर्ड (खसरा नंबर), आधार कार्ड और बैंक खाते से जोड़ा जाएगा। इससे सरकारी योजना का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा।
Rajasthan Kisan Samman Yojana: फार्मर आईडी क्यों हुई जरूरी?
- सरकार का कहना है कि कई मामलों में गलत दस्तावेज, डुप्लीकेट नाम और भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण लाभ गलत हाथों में पहुंच रहा था।
- फार्मर आईडी लागू होने से इन सभी समस्याओं पर रोक लगेगी और केवल पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
- सभी किसानों के लिए योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी बनाना जरूरी है। जिन किसानों के पास आईडी नहीं होगी, उनकी किस्त रूक सकती है।
Kisan Samman Yojana: 5वीं किस्त से पहले करें ये काम
- फार्मर आईडी बनवाएं - RajKisan पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र/CSC केंद्र से
- e-KYC पूरी करें
- भूमि रिकॉर्ड (जमाबंदी/नकल) अपडेट रखें
- बैंक खाता आधार से लिंक और DBT के लिए सक्रिय रखें
Rajasthan Kisan Samman Yojana: कब जारी होगी 5वीं किस्त?
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की 5वीं किस्त 26 जनवरी 2026 को या फरवरी की शुरुआत में जारी की जा सकती है। हालांकि, जिन किसानों ने फार्मर आईडी या जरूरी दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं, उनके नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। अनुमान है कि करीब 9 लाख किसान इस जोखिम में हैं।
किसान अपना नाम और भुगतान स्थिति PM-Kisan Official Portal पर "Know Your Status" विकल्प के जरिए जांच सकते हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि समय पर प्रक्रिया पूरी करने वाले किसानों को ही किस्त का लाभ मिलेगा।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications