'राजस्थान के CM अशोक गहलोत को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं', कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर PM मोदी ने किया कटाक्ष

PM Modi on Ashok Gehlot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।

नरेंद्र मोदी

PM Modi on Ashok Gehlot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को राजस्थान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नाथद्वारा में 5500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की इस धरती पर मुझे एक बार फिर आने का मौका मिला।

इस दौरान पीएम मोदी ने राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर कटाक्ष किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। न ही किसी विधायक को सीएम गहलोत पर भरोसा है। सरकार में हर कोई एक-दूसरे का अपमान करने की होड़ में है।

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में सीएम गहलोत को मेरे मित्र अशोक गहलोत कह कर संबोधित किया। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इतनी नकारात्मकता से भरे होते हैं कि उन्हें देश में कुछ भी अच्छा होता दिखाई नहीं देता। उन्हें केवल विवाद करना पसंद है।

आपने कुछ लोगों को आटा पहले या डाटा पहले कहते सुना होगा। लेकिन इतिहास गवाह है कि तेज गति से विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी जरूरी है।

Recommended Video

    Ashok Gehlot ने मंच से क्या कहा जो PM Narendra Modi ध्यान से सुनते रहे ? | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने कहा कि अगर पहले पर्याप्त मेडिकल कॉलेज बन जाते तो हमें डॉक्टरों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। हर घर को पानी मिलता तो हमें 3.5 लाख करोड़ रुपये का जल जीवन मिशन शुरू नहीं करना पड़ता। पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक मंत्री और सांसद मौजूद रहे।

    पीएम मोदी ने राजसमंद और उदयपुर में दो लेन में उन्नयन के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं और उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी। तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार की आधारशिला रखी।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan News : पीएम मोदी ने किया 5500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+