Rajasthan Chunav: राजेंद्र मीणा के पक्ष में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया रोड शो
राजस्थान में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को महुआ सीट से पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र मीणा के पक्ष में रोड शो किया।
रोड शो में सीपी जोशी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए और भाजपा के पक्ष में नारेबाजी की। आपको बता दें कि राजस्थान में आने वाली 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

सीपी जोशी जैसे ही महुआ पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहद गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सीपी जोशी गाड़ी पर चढ़े और भारी भीड़ के साथ रोड शो शुरू हुआ। सीपी जोशी के रोड शो करने के बाद यहां चुनावी मुकाबला और ज्यादा रोचक हो गया है। आपको बता दें कि महुआ सीट से कांग्रेस के टिकट पर ओमप्रकाश हुडला, कांग्रेस के ही बागी रामनिवास गोयल और भाजपा से राजेंद्र मीणा चुनाव मैदान में हैं।
बताया जा रहा है कि यहां आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर की भी सभा होनी है। वहीं राजस्थान के दौसा जिले में आज सीएम योगी, किरोड़ी लाल मीणा और अशोक गहलोत सहित कई स्टार प्रचारकों का जमावड़ा है।
संवाद सूत्र: हेमांक पांडे, दौसा












Click it and Unblock the Notifications