Rajasthan Election: राजस्थान में नेताओं की 'इमोशनल पॉलिटिक्स', फूट-फूटकर रोते हुए वोट मांग रहे प्रत्याशी!

Rajasthan Emotional Politics: राजस्थान चुनाव 2023 में मतदान के लिए अब सिर्फ कुछ दिन शेष बचे हैं। प्रदेश में 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 3 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे चुके हैं और जोर शोर से चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी जड़े रहे हैं।

इन सबके बीच प्रत्याशियों का इमोशनल गेम भी देखने को मिल रहा है, जो कि सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तक चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक सभा में प्रत्याशियों के फूट-फूटकर रोने कई के वाक्य सामने आए हैं। जिसमें कोई सभा को संबोधित करते हुए भावुक हो रहा है तो कोई पुरानी बातों को याद करते हुए आंसू बहाने लगता है।

Rajasthan chunav 2023 emotional politics of bjp congress candidates for votes in election

प्रेस कॉफ्रेंस में रोने लगे प्रत्याशी रवि नैय्यर

प्रदेश की राजधानी जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा सीट से रवि नैय्यर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस के रफीक खान से हैं, जो वर्तमान में विधायक है। भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस में गायों की मौत का मुद्दा उठाया था। इस दौरान वो भावुक हो गए। रवि नैय्यर ने रोते हुए विपक्ष पर गायों की मौत को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि जब से मुझे टिकट मिला है, मेरे साथ कई घटनाएं हो रही हैं। मेरी मां जैसी गाय की हत्या हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन विरोधी लोगों का इस मामले में हाथ है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

फफक-फफक कर रोने लगीं अर्चना शर्मा

इसी तरह जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा चुनाव प्रचार के लिए एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान वह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फूट पडीं। उन्होंने चुनाव जिताने की अपील करते हुए कहा कि पिछली दो हार वह अब तक नहीं भूल पाई है। अगर इस बार हार गई तो मेरे जीवन का... इतना बोलते हुए अर्चना शर्मा फूट-फूटकर रोने लगीं। बता दें कि मालवीय सीट पर अर्चना शर्मा के सामने भाजपा के दिग्गज नेता कालीचरण सराफ चुनावी मैदान में हैं।

भावुक हुए कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्धाज

राजधानी जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से पुष्पेंद्र भारद्वाज कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। इनका मुकाबला भाजपा के भजनलाल शर्मा से है। पुष्पेंद्र भारद्वाज सभाओं के माध्यम से चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। इस दौरान एक सभा में भाषण देते हुए मंच पर पुष्पेंद्र भारद्वाज के आंसू छलक पड़े। वह जनता को संबोधित करते हुए भावुक हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+