MLA रविंद्र भाटी के इलाके शिव में सेंधमारी की तैयारी में BJP, लोकसभा चुनाव से पहले जानिए CM का पूरा प्लान
MLA Ravindra Singh Bhati News: राजस्थान में भी 3 माह बाद लोकसभा चुनाव 2024 प्रस्तावित हैं। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य दल अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा इस बार भी सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने की कोशिश में है।
भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में पिछले दो लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटों जीत दर्ज करने वाली भाजपा के प्रदर्शन को लेकर CM भजन लाल शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हर स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। इसी कड़ी में पहली बार बाड़मेर का दौरा कर रहे हैं। ताकि BJP की कमजोर कड़ियों को जोड़ा जा सके। खबर है कि शिव MLA रविंद्र सिंह भाटी के इलाके में सेंधमारी की तैयारी है।
बताया जा रहा है कि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही बॉर्डर के इलाकों के सरपंचों और BJP पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बता दें कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री करीब 1 घंटे तक 32 सरपंचों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान 32 सरपंचों में से ज्यादातर सरपंच शिव विधानसभा इलाके के बताए जा रहे हैं।
कहते हैं कि शिव इलाके में बीजेपी बहुत कमजोर है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा से टिकट मांगा था, मगर टिकट नहीं मिलने पर भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा।
शिव में भाजपा प्रत्याशी की तो जमानत जब्त हो गई थी। बाड़मेर जहां भी बीजेपी को लग रहा है कि कांग्रेस बीजेपी को टक्कर दे सकती है। उन इलाकों को कवर करने के लिए बीजेपी ने एक अलग से नई रणनीति बनाई है। बाड़मेर में सरपंचों के साथ सीधा संवाद करना उसी रणनीति का एक हिस्सा है।
राजस्थान की राजनीति के जानकार कहते हैं कि सीएम के बाड़मेर दौरे के दौरान रविंद्र सिंह भाटी की शिव विधानसभा पर खास फोकस रहेगा। ताकि विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथ से निकल गई इस सीट का असर आगामी लोकसभा चुनाव में ना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications