राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल से दो दिवसीय नागौर जिले के दौरे पर रहेंगे,क्या है पूरा कार्यक्रम ? जानिए
rajasthan news: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिन के दौरे पर नागौर जा सकते है। मुख्यमंत्री के जारी हुए कार्यक्रम के चलते 9 और 10 फरवरी को दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल यानी 9 फरवरी को नागौर के खरनाल पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 10.15 पहुंचे खरनाल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खरनाल पहुंच वीर तेजाजी महाराज मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद खरनाल से हैलीकॉप्ट से ही मारवाड़ मूंडवा पहुंचे वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संंस्थान के वार्षिकोत्सव में शिरकत करेंगे।
दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल का नागौर जिले का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हुआ है। प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री 9 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 9:15 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 10:15 बजे खरनाल पहुंच कर वीर तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री खरनाल से 10:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11:10 बजे मारवाड़ मूंडवा पहुंचेंगे जहां वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम एवं गर्ल्स हॉस्टल के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री 2:25 बजे मारवाड़ मूंडवा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर नागौर पहुंचेंगे जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 4:20 बजे अमरपुरा स्थित संत श्री लिखमीदास जी धाम मंदिर में दर्शन करेंगे, वहां से मुख्यमंत्री प्रस्थान कर 4:55 बजे गोगेलाव पहुंचेंगे।
गोगेलाव में "गांव चलो " अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम गोगेलाव में ही करेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 10 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रात: 8:35 बजे गोगलाव से प्रस्थान कर नागौर हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से 8:55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के नागौर कार्यक्रम तय होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। हैलीपेड से लेकर देव दर्शन और रात्रि विश्राम कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था माकूल की गई है।
वहीं भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में भी मुख्यमंत्री से मुलाकात और स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications