Rajasthan: बीजेपी में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की पहली अग्नि परीक्षा, राठौड़ का परिवारवाद पर बड़ा बयान ?
Rajasthan By Election News: हरियाणा की जीत से उत्साहित भाजपा की अब प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों को लेकर अग्नि परीक्षा की घड़ी नजदीक आ रही है। विधानसभा उपचुनावों की तारीखों का ऐलान के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की भी यह पहली परीक्षा की घड़ी है।
Recommended Video
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए जमकर घेरा, राठौड़ ने कहा कि अब तारीखों का ऐलान हो गया है हम भी मैदान में उतर गए है। कांग्रेस को हरियाणा में चारों खाने चित किया है। राजस्थान में भी उनकी सारी सीटें छिन लेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि जिनकी मां सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा चली गई, राहुल गांधी लोकसभा चले गए और बेटी प्रियंका गांधी को टिकट दे दिया तो वो हमसे परिवारवाद को लेकर सवाल ना ही पूछे तो ठीक है।

राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया को लेकर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हम सबकों कार्यकर्ता के रूप में देखते है। हमने अलग-अलग सर्वे करवाएं है। सभी सर्वे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच भी गए है। जो कार्यकर्ता सेवाभाव से काम कर रहा है। जनता जिसे पसंद करती है उसे ही टिकट दिया जाएगा।
प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व से राय लेता है, जो भी सवाल प्रत्याशियों के चयन को लेकर किए गए है उनके सभी जवाब दे दिए गए है। अब वहीं निर्णय कर फैसला करेंगे प्रत्याशी कौन होगा ? जल्द ही उम्मीवारों के नाम भी सामने होंगे।
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो ओर पार्टियां है जहां चेहरा देखा जाता है, हमारी पार्टी में चेहरा देखकर टिकट नहीं बांटे जाते हैं यहां पर कार्यकर्ता की निष्ठा और उसकी ईमानदारी को देखकर टिकट दिया जाता है।
कांग्रेस नेता द्वारा पर्ची सरकार व यू-टर्न वाली सरकार कहने पर मदन राठौड़ ने कहा कि आरोप लगाना अलग-अलग बात है। कांग्रेस के नेता एक दूसरे को नकारा और निकम्मा तक बोल देते थे, जबकि हमारे नेताओं ने एक छोटी सी चिट्ठी पर उसे सम्मान दिया।
हमारा नेताओ के एक दूसरे में अच्छा संबंध में है। शिक्षा विभाग ने तबादला सूची जारी की लेकिन हमारे दूसरे विधायक या मंत्री को उसमें कुछ आपत्ति नजर आए तो उन्होंने अपनी चिट्ठी लिखी, उसे चिट्ठी का दूसरे विभाग के मंत्री ने इस कदर सम्मान किया कि तबादला सूची को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सर्कस वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनके घर में ही सर्कस है वह हम पर क्या आरोप लगाते हैं ?












Click it and Unblock the Notifications