Video: घर के बाहर बैठे शख्स को बचाने आए 'महादेव'! सांड ने सांप के डसने से बचाया, लोग बोले- 'भगवान की लीला'
Rajasthan Bull Video: राजस्थान के सीकर जिले में एक अनोखी और चमत्कारी घटना सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया। आमतौर पर लोग सांडों को गुस्सैल और खतरनाक मानते हैं, लेकिन इस बार एक सांड फरिश्ता बनकर आया और एक शख्स की जान बचा ली।
घटना सीकर जिले के शिवसिंहपुरा इलाके की है, जहां एक जहरीला सांप एक व्यक्ति की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन ऐन मौके पर एक सांड वहां से गुजरा और सांप डरकर भाग गया।

कैसे बची युवक की जान?
इस चमत्कारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवसिंहपुरा में रहने वाला संजय नामक शख्स अपने घर के बाहर बने बरामदे में बैठा था और मोबाइल में व्यस्त था। उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक जहरीला काला सांप धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ रहा है।
सांप कुछ ही कदम की दूरी पर था और अगर उसने युवक को काट लिया होता, तो उसकी जान भी जा सकती थी। लेकिन तभी अचानक एक सांड वहां से गुजरा। उसकी भारी आवाज और आहट से सांप घबरा गया और युवक को डसने की बजाय तुरंत दिशा बदलकर भाग गया।
CCTV में कैद हुआ चमत्कार!
इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांप आदमी के बेहद करीब आ चुका था, लेकिन जैसे ही सांड वहां पहुंचा, सांप घबरा गया और दूसरी दिशा में चला गया।
गांव में बना कौतूहल का माहौल
इस घटना के बाद पूरे गांव में इसे लेकर चर्चा हो रही है। स्थानीय लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह भगवान की लीला थी, जिसने सांड को सही समय पर वहां भेजा और आदमी की जान बच गई।
सांड बना 'रक्षक', लोग कर रहे पूजा
इस घटना के बाद गांव में सांड को विशेष महत्व दिया जा रहा है। कई लोग इसे देवता का रूप मानकर उसकी पूजा भी कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि कभी-कभी जानवर भी इंसानों के सबसे बड़े रक्षक बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है और अब हर कोई यही कह रहा है - "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय!"












Click it and Unblock the Notifications