Dr. Kuldeep Sharma Ajmer: अजमेर में डॉक्टर के घर पर चला बुलडोजर, Video में बोले-'मेरी इज्जत कर दी तार-तार'
Ajmer Bulldozer Action: अजमेर में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर एक गंभीर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें डॉ. कुलदीप शर्मा (Dr. Kuldeep Sharma) ने अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) और स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाए हैं। पंचशील क्षेत्र के भूखंड A-57 पर हुए इस अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर डॉ. शर्मा ने तीखी आलोचना की है।
उनका कहना है कि उनके दो नाबालिग बच्चे घर में पढ़ रहे थे जब अचानक एडीए अधिकारियों ने उन्हें घर से बाहर निकालने के बाद जेसीबी से घर को ध्वस्त कर दिया। डॉ. शर्मा ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के की गई, जिससे उन्हें और उनके परिवार को शारीरिक और मानसिक कष्ट हुआ।

यह मामला तब शुरू हुआ जब 4 साल पहले नितिन दरगड़ ने नीलामी में 487 वर्ग मीटर का भूखंड खरीदा था, और इस पर डॉ. कुलदीप शर्मा का परिवार रह रहा था। 2 नवंबर 2021 को भूमि का सौदा हुआ था, लेकिन बाद में यह पता चला कि 90 वर्ग मीटर अतिरिक्त भूमि भी दी गई थी। जब डॉ. शर्मा ने इस पर निर्माण की अनुमति के लिए आवेदन किया, तो अजमेर विकास प्राधिकरण को इस गलती का पता चला और निर्माण की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद 14 फरवरी 2025 को एडीए ने दरगड़ को नोटिस जारी किया था, और 17 मार्च को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था।
डॉ. शर्मा ने आरोप लगाया कि बिना किसी नोटिस या सूचना के उनके घर को तोड़ा गया, जबकि उनके बच्चे घर में मौजूद थे। इस कार्रवाई के खिलाफ राजस्थान ब्राह्मण महासभा भी सामने आई और उन्होंने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महासभा ने दोषी अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की और इसे प्रशासनिक अराजकता करार दिया।
उधर, सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अजमेर के नामी डॉक्टर कुलदीप शर्मा की इज्जत को पुलिस और प्रशासन ने बेवजह तार-तार किया है। डॉ. शर्मा ने अजमेर डेवलपमेन्ट ऑथोरिटी (एडीए) से एक आवासीय प्लॉट ऑक्शन में खरीदा। पैसे जमा करवाये और अपना घर बना लिया। बाद में अथॉरिटी ने कहा कि आपके प्लॉट में थोड़ी जमीन ज्यादा है। ऑक्शन में चार साल पहले कागजी गलती हुई थी सो आपका घर तोड़ा जाएगा। मामला कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन फिर भी डॉक्टर और उसके परिवारजनों को एक अपराधी की भांति प्रताड़ित किया गया। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। गलती किसी की, भुगते कोई और ही?












Click it and Unblock the Notifications