Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Budget 2025: राजस्‍थान में पेश हो रहा ग्रीन बजट क्‍या है? रिन्‍यूएबल एनर्जी पर छूट व हरियाली पर फोकस

Rajasthn Budget 2025: राजस्‍थान विधानसभा में आज 19 फरवरी 2025 को सुबह बजे राजस्‍थान की उप मुख्‍यमंत्री व वित्‍त मंत्री दीया कुमारी बजट 2025-26 पेश कर रही है। राजस्‍थान में भजनलाल शर्मा सरकार का यह दूसरा पूर्ण बजट है। राजस्‍थान में पहली बार ग्रीन बजट पेश हो रहा है।

What is Green Budget Rajasthan: राजस्‍थान के ग्रीन बजट का मतलब है कि इसमें मुख्‍य रूप से रिन्‍यूएबल एनर्जी और हरियाली पर फोकस रहेगा। उम्‍मीद है कि विकसित राजस्‍थान की थीम वाले ग्रीन बजट में राजस्‍थान सरकार ग्रीन बिल्डिंग्स, प्रदेश की ग्रीनरी बढ़ाने व ई-व्हीकल्स को लेकर घोषणाएं हो सकती हैं।

Rajasthan Budget 2025 Live Updates

बता दें कि राजस्‍थान में पेश होने वाला ग्रीन बजट एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्‍य पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना है। इस बजट का मुख्‍य फोकस राजस्‍थान के पर्यावरणीय संसाधनों की रक्षा करना और उन्‍हें संरक्षित रखना है, ताकि राज्‍य के प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग हो सके और भविष्‍य में भी पर्यावरण संतुलन बना रहे।

राजस्‍थान ग्रीन बजट 2025 में आमतौर पर निम्‍नलिखित प्रमुख पहलुओं को शामिल किया गया है।

वृक्षारोपण और जंगलों का संरक्षण: राजस्‍थान में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जंगलों की सुरक्षा और वन क्षेत्र को बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है।

जल संरक्षण और पुनर्चक्रण: जल संकट को ध्‍यान में रखते हुए जल संरक्षण, पुनर्चक्रण और जल सहेजने की योजनाओं पर फोकस किया जा सकता है।

नवीकरणीय ऊर्जा: सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा जैसी नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना और उनका इस्‍तेमाल बढ़ाना।

पारिस्थितिकी संतुलन: प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्‍ट प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के सटीक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाना।

सतत कृषि: पर्यावरणीय खेती के तौर-तरीकों को बढ़ावा देना, जो कि कृषि के दौरान पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाए।

राजस्‍थान में ग्रीन बजट का उद्देश्य यह है कि राज्‍य पर्यावरणीय दृष्टि से सतत रूप से विकसित हो, जो कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित और स्‍वच्‍छ हो।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025 LIVE: राजस्थान बजट 2025 कहां देखें लाइव? वित्‍त मंत्री दीया कुमारी ने शेयर किया LINK

यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025-26: राजस्‍थान बजट के पिटारे में बेरोजगारों, युवाओं, महिलाओं और बालिकाओं के लिए क्‍या?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+