Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Budget 2025: राजस्‍थान बजट की सभी बड़ी घोषणाएं एक क्लिक पर, समझें पूरा बजट आसान भाषा में

Rajasthan Budget 2025: राजस्‍थान की वित्‍त मंत्री व डिप्‍टी सीएम दीया कुमारी ने 19 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे राजस्‍थान विधानसभा में वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के लिए राजस्‍थान बजट पेश किया है। यह राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार का दूसरा पूर्ण बजट है। इसमें युवाओं, महिलाओं और नए जिलों के कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। विकसित राजस्‍थान की थीम पर इस बार राजस्‍थान में ग्रीन बजट पेश किया है।

Rajasthan Budget 2025

राजस्‍थान बजट की 10 बड़ी घोषणाएं

  • 1 सोलर प्लेट लगाने वालों को 150 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।
  • 2 राजस्थान में एक साल में विभिन्न पदों पर 1.25 लाख भर्तियां की जाएंगी।
  • 3 प्राइवेट सेक्टर में भी डेढ़ लाख नौकरी राज्य सरकार दिलवाएगी।
  • 4 जयपुर मेट्रो के सेकेंड फेज के तहत 12 हजार करोड़ की लागत से सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अंबावाड़ी, विद्याधर नगर तक काम किया जाएगा। जगतपुरा, वैशाली नगर में भी सर्वे होगा।
Rajasthan Budget 2025
  • 5 प्रदेश में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और 15 शहरों में रिंग रोड बनाए जाएंगे।
  • 6 राजस्‍थान में 21 हजार किमी सड़कें 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी।
  • 7 राजीविका मिशन के तहत 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया जाएगा। इन्हें 1.5 प्रतिशत ब्याज पर 1 लाख तक का लोन दिया जाएगा।
Rajasthan Budget 2025
  • 8 एक साल में 1500 हैडपंप और एक हजार ट्यूबवेल्स भी लगाए जाएंगे।
  • 9 राजस्‍थान में 50 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। कोटा में विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना 150 करोड़ रुपए से की जाएगी।
  • 10 राजस्‍थान के 6000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से, जबकि 50 हजार बुजुर्गों को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
Rajasthan Budget 2025

नए जिलों के लिए देंगे एक हजार करोड़ रुपए

राजस्‍थान बजट 2025 पेश करते हुए वित्‍त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश में बिना किसी ठोस प्‍लानिंग के नए जिलों की घोषणा की थी, मगर भजनलाल शर्मा सरकार ने नए जिलों में मूलभूत ढांचे के विकास और सरकार कामकाज के सुचारु संचालन की सोच रखती है। ऐसे में प्रदेश के आठ नए जिलों के लिए 1000 रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। राशि नए जिलों में भवनों के निर्माण आदि पर खर्च की जाएगी।

Rajasthan Budget 2025

राजस्थान बजट 2025 की प्रमुख घोषणाएँ

कृषि और पशुपालन

  • 1000 नए दूध संग्रहण केंद्र खोले जाएंगे।
  • गौशालाओं में प्रति पशु अनुदान को बढ़ाकर 50 रुपए प्रति पशु किया जाएगा।
  • 100 वेटनरी डॉक्टर और 1000 वेटनरी इंस्पेक्टर की भर्ती।
  • पशुधन मुफ्त आरोग्य योजना में दवाइयों की संख्या बढ़ाकर 200 की जाएगी।
Rajasthan Budget 2025

पेंशन और सामाजिक सुरक्षा

  • बुजुर्गों और विधवा महिलाओं के पेंशन में वृद्धि, अब पेंशन राशि 1250 रुपए प्रतिमाह होगी।
  • 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर पर मुफ्त दवा मिलेगी।
  • आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को हफ्ते में 5 दिन दूध मिलेगा।
Rajasthan Budget 2025

सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर

  • राजस्थान के 15 शहरों में रिंग रोड बनेगी।
  • जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 12,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।
  • 500 नई रोडवेज बसें खरीदी जाएंगी, शहरी क्षेत्रों में 500 और बसें लाए जाएंगे।
  • सड़क दुरुस्ती के लिए 6,000 करोड़ का प्रावधान।
  • 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाए जाएंगे।
Rajasthan Budget 2025

युवा विकास और रोजगार

  • 1.25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 5000 कृषि कनेक्शन और 5 लाख घरेलू कनेक्शन शामिल हैं।
  • 1 लाख 50 हजार नौकरियों का सृजन निजी क्षेत्र में होगा।
Rajasthan Budget 2025
  • 50 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, और 750 स्टार्टअप को फंडिंग दी जाएगी।
  • "विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना" के तहत 25 हजार महिला, एससी-एसटी उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
  • 1500 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित की जाएंगी।
  • कोटा में विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना 150 करोड़ रुपए से की जाएगी।
Rajasthan Budget 2025

स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण

  • 1000 ट्यूबवेल और 1500 हैंडपंप लगाए जाएंगे।
  • राजस्थान के 10 जिला मुख्यालयों पर गर्ल चाइल्ड केयर सेंटर बनाए जाएंगे।
  • 5,000 नए परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ा जाएगा।
Rajasthan Budget 2025

पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियां

  • 975 करोड़ रुपए की राशि पर्यटन विकास के लिए।
  • 100 करोड़ से आदिवासी पर्यटन सर्किट का विकास होगा।
  • बुजुर्गों को मुफ्त धार्मिक यात्रा करवाई जाएगी (50,000 ट्रेन और 6,000 हवाई यात्रियों के लिए)।
Rajasthan Budget 2025

ऊर्जा और जल आपूर्ति

  • 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना (पहले 100 यूनिट थी)।
  • प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए से सड़क सुधार कार्य किए जाएंगे।
  • 2 लाख घरों को नए पानी कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
Rajasthan Budget 2025

राजस्‍थान नारी सशक्तिकरण

  • राजीविका मिशन के तहत 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी का दर्जा मिलेगा।
  • महिलाओं को 1 लाख तक ऋण 1.5% ब्याज दर पर दिया जाएगा।
Rajasthan Budget 2025

यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025 LIVE: 'जयपुर मेट्रो का विस्तार, 150 यूनिट बिजली फ्री', बजट में जनता के लिए बड़े ऐलान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+