राजस्थान: भाजपा ने अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ उपचुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी

नई दिल्ली। भाजपा ने राजस्थान में 2 लोकसभा और 1 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने अलवर लोकसभा सीट से डॉ. जसवंत सिंह यादव और अजमेर लोकसभा सीट से रामस्वरूप लांबा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मांडलगंढ़ विधानसभा सीट से पार्टी ने शक्तिसिंह हाड़ा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन तीनों उम्मीदवारों की घोषणा रविवार दोपहर 2 बजे की।

29 जनवरी को होगा चुनाव

29 जनवरी को होगा चुनाव

बता दें कि इन तीनों सीटों पर 29 जनवरी को मतदान होने हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में अलवर लोकसभा सीट से मंहत चांदनाथ भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। लेकिन उनके देहांत के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा हैं। कांग्रेस ने यहां से डॉ. करणसिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार को टक्कर देने के लिए अलवर में यादव कार्ड को ध्यान में रखकर डॉ. जसवंत सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। जसंवत सिंह, मौजूदा वसुंधरा राजे सरकार में श्रम मंत्री हैं।

अजमेर में सहानुभूति लहर के सहारे भाजपा

अजमेर में सहानुभूति लहर के सहारे भाजपा

वहीं अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा ने रामस्वरुप लांबा को टिकट दिया है। रामस्वरुप लांबा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के बेटे हैं। 2014 लोकसभा में अजमेर से सांवरलाल ही भाजपा के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे थे। उनके आक्समिक निधन के बाद अब पार्टी ने उपचुनाव में उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को उम्मीद है कि रामस्वरुप लांबा को लोगों को सहानुभूति का फायदा मिलेगा।

मांडलगढ़ विधानसभा से राजपूत उम्मीदवार

मांडलगढ़ विधानसभा से राजपूत उम्मीदवार

वहीं मांडलगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने शक्तिसिंह हाड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह विधानसभा सीट, विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के चलते रिक्त हुई थी। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर राजपूत समाज के वोटों को अच्छा खासा प्रभाव है जिसे देखते पार्टी ने यहां से राजपूत समाज से आने वाले शक्तिसिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+