Rajasthan BJP Candidates 3rd List: 10 विधायकों को टिकट का इंजतार, CM गहलोत के सामने कौन?

Rajasthan Vidhansabha Candidates List 2023: राजस्‍थान चुनाव में प्रत्‍याशियों की सूची जारी करने में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से आगे निकल गई है। भाजपा ने अपनी सूची पहले जारी की और टिकटों की संख्‍या भी कांग्रेस से ज्‍यादा है।

राजस्‍थान में भाजपा ने पहली सूची में 41 व दूसरी सूची में 83 उम्‍मीदवार उतारे हैं। भाजपा खेमे में अभी भी 10 विधायकों को टिकट का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार सर्वे में कुछ विधायकों की रिपोर्ट सही नहीं आई है। ऐसे में तीसरी व चौथी सूची में इनका टिकट कट भी सकता है। शुरुआती दो सूचियों में आठ विधायकों के टिकट कटे भी है।

 Rajasthan BJP Candidates 3rd List

भाजपा को राजस्‍थान विधानसभा 200 में से 76 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारने बाकी है। भाजपा की पहले की दो सूचियों में बगावत भी खूब देखने को मिली है। ऐसे में तीसरी सूची कांग्रेस के बाद जारी की जा सकती है।

इधर, कांग्रेस की ओर से सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा व सचिन पायलट को टोंक से टिकट दी जा चुकी है, मगर भाजपा इन दोनों ही दिग्‍गजों के सामने अभी तक अपना कोई प्रत्‍याशी नहीं उतार सकी है। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि सीएम अशोक गहलोत के सामने भाजपा भी कोई दिग्‍गज को ही उतारेगी।

जोधपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी सरदारपुरा सीट के लिए चल रहा है, मगर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। उध्‍र, टोंक में पिछली बार भाजपा ने अल्‍पसंख्‍यक समुदाय से यूनुस खान को उतारा था, जिन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

  • कैलाश मेघवाल
  • अर्जुन जीनगर, कपासन
  • कल्‍पना देवी, लाडपुरा
  • चंद्रकांता मेघवाल, केशोरायपाटन
  • धर्मनारायण जोशी, मावली
  • नारायण सिंह देवल, रानीवाड़ा
  • पूराराम चौधरी, भीनमाल
  • मदन दिलवार, रामगंज मंडी
  • रामप्रताप कासनिया, सूरतगढ़
  • पब्‍बाराम बिश्‍नोई, फलौदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+