अच्छे-अच्छे माफियाओं की गर्मी...राजस्थान चुनावी रैली में सीएम योगी के बुलजोर बोलते ही बजने लगी खूब तालियां
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा। भारतीय जतना पार्टी सत्ता में वापसी करने के लिए जमकर प्रचार कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस मौके पर सीएम योगी ने जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आड़े हाथों लिया। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बुलडोजर का नाम लिया वैसे ही लोगों ने खुश होकर खूब तालियां बजाई।

बुलडोजर की कार्रवाई हो या अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के लिए सख्त मुख्यमंत्री की छवि रखने वाले सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा
पहले यूपी में माफिया थे जिसके लिए हम बुलडोजर लाए थे। जिसकी बदौलत आज यूपी में अच्छे-अच्छे माफियाओं और गुंडो की गर्मी शांत हो गई है। बुलडोजर दुष्टों के लिए ये उसका उपचार है और विकास के लिए एक माध्यम है। सीएम योगी की ये बात सुनकर जनता ने खूब तालियां बजाकर योगी की सराहना करने लगी।
इसके साथ ही योगी ने कहा
मैंने सुना है यहां पर कोई टैक्स लिया जाता है ऐसे माफिया पहले यूपी में भी थे और यूपी पर हावी थे लेकिन 2017 से पहले हम उत्तर प्रदेश में ऐसे ही माफियाओं के लिए बुलडोजर लेकर आएं थे।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा
आप देखते होगे यूपी में जब बुलडोजर चलता है तो अच्छे-अच्छे माफियाओं की गर्मी शांत कर देता है और गर्मी ही शांत नहीं करता है, जितना जनता को लूटकर के रखा हुआ है उस पैसे को सरकारी खजाने में रखकर फिर गरीबों के लिए सरकारी आवास बनाने का काम हम करते हैं। राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा जब मैं यहां आ रहा था तो यहां पर सड़कों पर जगह-जगह गड्ढें थे। जिससे पता चलता है कि सड़कों में गड्ढे या फिर गड्ढों में सड़कें हैं। उन्होंने कहा एक भ्रष्ट सरकार होती है तो परिवारवाद को हावी होना ही होना है।












Click it and Unblock the Notifications