लाडपुरा विधानसभा सीट: गुलनाज को टक्कर देने के लिए बीजेपी कल्पना सिंह को मैदान में उतारा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में लाडपुरा विधानसभा सीट पर भी सबकी नजर टिकी हुई हैं। लाडपुरा सीट से बीजेपी ने कोटा से सांसद रहे इज्येराज सिंह की पत्नी कल्पना सिंह को रातोंरात पार्टी ज्वाइन कराई और टिकट थमा कर मैदान में उतार दिया। वह भी अपने मौजूदा विधायक भवानी सिंह राजावत का टिकट काटकर। इज्येराज कोटा के पूर्व राजघराने से हैं। उनके पिता भी कांग्रेस व जनसंघ से झालावाड़ से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

राजावत ने एक बार बगावती तेवर दिखाए थे लेकिन पार्टी उनको मनाने में सफल रही। दूसरी ओर कांग्रेस ने पिछले दो बार हारे प्रत्याशी नइमुद्दीन की पत्नी गुलनाज को उतारा है। इस सीट पर नजर डाले तो 1952 से लेकर पिछले 10 विधानसभा चुनाव तक लाडपुरा विधानसभा से कांग्रेस 3, भाजपा 5 और अन्य 1 बार विजयी रहे। इस सीट की कुल जनसंख्या 326847 है। इस क्षेत्र की 31 प्रतिशत जनसंख्या गांव में निवास करती है जबकि 69 प्रतिशत जनसंख्या शहरों में
यह भी पढ़ें- पोकरण विधानसभा सीट: बीजेपी के स्वामी प्रतापपुरी को टक्कर देंगे मुस्लिम धर्मगुरु सालेह मोहम्मद












Click it and Unblock the Notifications