बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट: तीसरी बार आमने सामने हैं गोपाल जोशी और बीडी कल्ला
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में बीकानेर पश्चिम की सीट पर लड़ाई टक्कर की है। इस सीट से कांग्रेस ने दो बार हार चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला का टिकट काटकर यशपाल गहलोत को मैदान में उतारा, लेकिन कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। इसके बाद बीजेपी ने दोबार उनको टिकट दिया। गहलोत का मुकाबला लगातार तीसरी बार फिर भाजपा के वयोवृद्ध विधायक गोपाल जोशी से होगा। बता दें कि जोशी कल्ला को दो बार हरा भी चुके हैं।

बीकानेर पश्चिम सीट पर नजर डाले तो 2008 से लेकर पिछले 2 विधानसभा चुनावों तक बीकानेर पश्चिम विधायक से भाजपा 2 बार विजयी रहे हैं। इस सीट की कुल जनसंख्या 335128 है। यह सीट पूरी तरह से शहरी सीट है। यहां की 100 प्रतिशत जनता शहर में निवास करती है। धार्मिक समूह की बात करे तो इस क्षेत्र में 77 प्रतिशत हिन्दू रहते हैं जबकि 20 प्रतिशत मुस्लिम हैं। सामाजिक समूह की बात करें अनुसूचित जाति 10.65 प्रतिशत है जबकि अनुसूचित जनजाति 0.47 प्रतिशत है। इस सीट की साक्षरता दर 80 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें- पोकरण विधानसभा सीट: बीजेपी के स्वामी प्रतापपुरी को टक्कर देंगे मुस्लिम धर्मगुरु सालेह मोहम्मद












Click it and Unblock the Notifications