Rajasthan: एक ही परिवार के 3 लोगों के लिए हीटर बना काल! पति-पत्नी समेत नवजात की दर्दनाक मौत

राजस्थान के अलवर में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले पिता और उसकी नवजात की जिंदा जलकर जान गई। जबकि 80 प्रतिशत से अधिक जल चुकी महिला ने दो दिनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया। कमरे में रखे हीटर से लगी आग ने एक परिवार को अपना शिकार बना लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग रात करीब डेढ़ बजे लगी। हीटर की अधिक गर्मी के कारण परिवार के सदस्यों के कपड़ों में आग लग गई। इसके बाद आग रजाई तक फैल गई। ससे कमरा आग की लपटों में घिर गया। मदद के लिए चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए दौड़े पड़ोसियों के प्रयासों के बावजूद, पति दीपक यादव, पत्नी संजू और उनकी नवजात बेटी बुरी तरह झुलस गए।

Rajasthan Alwar News

दो की मौके पर मौत
घटना में दीपक यादव और उनकी नवजात बेटी की मौके पर मौत हो गई। जबकि, महिला संजू का शरीर 80 प्रतिशत से अधिक जल चुका था। दो दिनों तक मौत से महिला जंग लडती रही। रविवार को अस्पताल में महिला ने दम तोड दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+