अजमेरः डंपर ने कार में जबरदस्त टक्कर, मौके पर 5 लोगों की मौत
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बजरी से भरे डंपर ने जयपुर से आ रही कार को भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे मे कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। वहीं पुलिस ने डंपर को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी मृतक नागौर और चुरू जिले के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त संदीप पूनिया, शौकीन, सुरेंद्र सिंह, संजय शर्मा और रामचंद्र के तौर पर की गई है। मृतकों में कार चालक भी शामिल है।
यह हादसा रूपनगढ़ थाना इलाके के रुण्डदा गांव के पास हुआ। पुलिस ने सभी मृतकों के शव रूपनगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाए हैं और डंपर चालक की खोजबीन शुरू कर दी है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। इस भीषण हादसे ने एक बार फिर अवैध बजरी परिवहन के काले कारोबार की पोल खोल दी है।












Click it and Unblock the Notifications