दिल्ली-पंजाब के बाद राजस्थान में AAP की धमक, चुनाव में मिली धमाकेदार जीत

रादस्थान में आप के सीवायएसएस ने दिखाया दम, एबीवीपी, एनएसयूआई को झटका

नई दिल्ली। राजस्थान में आम आदमी पार्टी भले ही अपनी बहुत पकड़ अभी तक बना पाने में नाकाम रही हो लेकिन पार्टी की छात्रविंग राजस्थान छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवायएसएस) ने अपनी जोरदार धमक दिखाई है। राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में सीवाईएसएस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीवायएसएस पहली बार राजस्थान यूनिवर्सिटी के इलेक्शन में हिस्सा ले रही है, ऐसे में इस जीत को काफी बड़ी माना जा रहा है।

kumar vishwas

सोमवार को घोषित हुए छात्रसंघ के चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं। CYSS के 46 उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों पर चुनाव जीता है। कई जगह पर अभी भी फाइनल परिणाम नहीं आए है। CYSS के 12 उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर चुने गए है। आम आदमी पार्टी की छात्रविंग के उम्मीदवारों ने कई कॉलेजों में उपाध्यक्ष और महासचिव के पद पर भी अपना परचम लहराया है। चार महीने पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं से टकराव के बाद राजस्थान भेजे गए पार्टी नेता कुमार विश्वास के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

आपका बता दें कि बीते साल दिल्ली विश्वविद्यालय में कोई खास प्रदर्शन ना कर पाने के बाद इस साल आप की छात्रविंग ने डीयू में इलेक्शन नहीं लड़ने का फैसला किया है। इसके बीच राजस्थान से आई ये बड़ी खबर पार्टी के लिए हौंसला बढ़ाने वाली साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+