आनंदपाल के एनकाउंटर की CBI जांच की मांग, विरोध प्रदर्शन में 1 की मौत, 16 लोग घायल

जयपुर। पांच लाख रुपए के इनामी बदमाश रहे आनंदपाल के एनकाउंटर के 19 दिनों बाद भी हंगामा ठंडा नहीं हुआ है। राजस्थान के चुरु में मार गिराए गए आनंदपाल के एनकाउंटर का विरोध कर रहे लोगों की मांग है कि इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराई जाए।

इसी मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों में से 16 लोग उस वक्त घायल हो गए जब सड़कों पर उतरे थे। राजपूत समुदाय की मांग है कि आनंदपाल के एनकाउंटर की जांच CBI से कराई जाए।

आनंदपाल के एनकाउंटर का विरोध, राजस्थान के कई जिलों में धारा 144 लागू

Recommended Video

    Anand Pal Encounter: Anandpal's daughter refuse to cremate body till CBI Investigation

    दूसरी ओर राज्य के नागौर, चुरु, सीकर और बिकानेर में धारा 144 लागू कर दी गई है इसके साथ ही इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगाई और हिंसा की। इस दौरान लोगों को काबू करने के लिए पुलिसको कई बार हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान 16 लोग घायल हुए। यह बात भी सामने आ रही है कि 3 लोगों को पुलिस की गोली भी लगी।

    24 जून को हुआ था एनकाउंटर

    गौरतलब है कि आनंदपाल का एनकाउंटर 24 जून को किया गया था। एनकाउंटर के बाद राजस्थान के पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने मीडिया को बताया था कि आनंदपाल चूरू जिले के एक मकान में शरण ले रखी थी, मुखबिर की खबर पर हमने एक्शन लिया और आखिरकार कुख्यात का अंत हुआ। आनंद पाल ने एके 47 से करीब सौ फायर किए थे, इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई और आनंद पाल मारा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+