राजस्थान : खान मंत्री के गृह जिले बारां में बजरी खदान में दबे 12 लोग, चार मजदूरों के शव निकाले

बारां। राजस्थान के बारां जिले के अटरू कस्बे के पास गुरुवार को अवैध बजरी खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। पार्वती नदी किनारे के बजरी खनन के दौरान खदान ढहने से एक दर्जन लोग दब गए, जिसमें से अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी हैं। चारों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। बजरी में दबे शेष लोगों की तलाश की जा रही है।

पार्वती नदी की तलहटी में हादसा

पार्वती नदी की तलहटी में हादसा

राजस्थान के खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के गृह जिले बारां में अटरू कस्बे के पास से गुजर रही पार्वती नदी में अवैध खनन का काम जोरों पर है। गुरुवार को कुछ मजदूर यहां नदी के तलहटी में बनी खाइयों में बजरी का खनन कर रहे थे।

 मिट्टी और बजरी का बड़ा हिस्सा टूटा

मिट्टी और बजरी का बड़ा हिस्सा टूटा

उसी दौरान ऊपर मौजूद मिट्टी और बजरी का बड़ा हिस्सा इन मजदूरों पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त वहां करीब एक दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। सभी मिट्टी और बजरी के नीचे दब गए। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई।

Recommended Video

    Rajasthan में अवैध बजरी खनन के दौरान हादसा, दबे 7 मजदूरों में से 4 की मौत | वनइंडिया हिंदी
     चार घायलों को अस्पताल भेजा

    चार घायलों को अस्पताल भेजा

    अटरू पुलिस थाने के सीआई हरलाल मीणा ने बताया कि दोपहर एक बजे पहहादसे की खबर मिलते ही आस पास लोगों और पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। गुरुवार शाम चार बजे तक बजरी खदान में दबे 4 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं चार लोगों को घायल अवस्था में अटरू चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+