VIDEO: राजस्थान में 11 शहरों का तापमान 48 डिग्री पार, हीट स्ट्रोक से BSF जवान समेत 13 की मौत
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अब ढाई दर्जन से ज्यादा लोगों की हीट वेव की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। सोमवार को बीएसएफ जवान समेत 13 लोग मरे हैं। प्रदेश के 11 शहरों का अधिकतम तापमान 48 डिग्री पार रिकॉर्ड हुआ है।
राजस्थान के फलोदी में अधिकतम तापमान 49.4 और बाडमेर में 49.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर आगामी 24 से 48 घंटे तक जारी रह सकता है।

आपदा राहत विभाग की सलाह
भजनलाल शर्मा सरकार में आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश में अधिकतम तापमान 50 पहुंचने पर कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए हमने संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टरों के जरिए जनता में एडवाइजरी जारी की कि इन दिनों अपना विशेष ख्याल रखे। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
Recommended Video
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि गर्मी की वजह से होने वाली मौतों पर आश्रितों को मुआवजा दिलवाने के लिए सीएम से चर्चा की जाएगी। मंत्री मीणा के अनुसार राजस्थान में गर्मी से छह लोगों की मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में अब तक गर्मी से होने वाली मौतों का आंकड़ा ढाई दर्जन पार पहुंच गया है।
राजस्थान के शहरों का तापमान
फलोदी-49.4
बाड़मेर-49.3
जैसलमेर-48.7
पिलानी-48.5
करौली-48.4
श्रीगंगानगर-48.3
फतेहपुर-48.2
बीकानेर-48.2
कोटा-48.2
धौलपुर-48.1
चूरू-48
जयपुर-46.4
राजस्थान में गर्मी से इनकी मौत
हीट स्ट्रोक की वजह जान गंवाने वालों में अलवर में मयूर विहार कॉलोनी निवासी अरुण मीणा, कापड़ा के रामसनी पंचायत की शिव नगरी निवासी हिंगलाज, आसींद भीलवाड़ा निवासी मनरेगा मजदूर, दीगोद कोटा के कंवरपुरा निवासी शांति बाई, कोटड़ा मार्ग पर मनरेगा मजदूर रुक्साना, भिनाय के गांव नागोला निवासी चरवाहा मोहन रेबारी, कामां के सतगांव निवासी सोहनलाल, किशनगढ़ निवासी ज्ञानादेवी, जैसलमेर पर तैनात बीएसएफ जवान जलपाईगुड़ी निवासी सारू की मौत हो गई।
क्या कह रहा मौसम विभाग?
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में लू और भीषण गर्मी दर्ज की गई है। फलोदी और बाड़मेर में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बाड़मेर में 49.3 डिग्री सेल्सियस और फलोदी में 49.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरना शुरू हो जाएगा। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में -4 डिग्री सेल्सियस। 31 मई से उत्तरी राजस्थान में तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान के कुछ इलाकों में 1 और 2 जून को भी आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications