पाकिस्तानी दुल्हन लाने वाले चूरू के रहमान खान पर केस दर्ज, कौन है फरीदा बानो, जिसने बढ़ाई टेंशन?
Mehwish Pakistan Rahman Khan Churu India: पाकिस्तान की मेहविश से शादी करने वाले राजस्थान के चूरू के गांव पिथिसर निवासी रहमान खान पर केस दर्ज हुआ है। मेहविश-रहमान खान की बॉर्डर पार वाली इस प्रेम कहानी में अब फरीदा बानो की एंट्री है।
फरीदा बानो ने मेहविश पर पाकिस्तान की जासूस होने के आरोप भी लगाए हैं। फरीदा का तो यह भी कहना है कि मेहविश गैर कानूनी तरीके से भारत आई है।

दरअसल, फरीदा बानो चूरू के रहमान खान की पहली पत्नी है, जिसने पाकिस्तान की मेहविश के रहमान के घर आने के बाद रहमान और उसके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है।
फरीदा बानो राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा की रहने वाली है। भादरा एसएचओ हनुमाना राम बिश्नोई ने बताया कि 29 वर्षीय फरीदा ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी 17 मार्च 2011 को चूरू जिले के गांव पिथिसर के रहमान खान के साथ हुई है।
Recommended Video

फरीदा और रहमान के 8 साल की बेटी व चार साल का बेटा है। शादी के कुछ समय बाद ही रहमान कमाने खाड़ी देश चला गया था। फरीदा ने अपने गहने बेचकर रहमान को विदेश में बिजनेस के लिए रुपयों की मदद की। रहमान कुवैत में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। अभी वहीं पर है।
पहली पत्नी ने किया दूसरी शादी का विरोध
फरीदा बानो ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि उसे सालभर पहले जब पता चला कि रहमान ने पाकिस्तान की मेहविश से दूसरी शादी कर ली तो उन्होंने उसी समय विरोध किया था। पति रहमान के अलावा देवर सलीम खान, ननद जुबैदा सास जैतुन व ससुर अली मोहम्मद ने दहेज के लिए तंग-परेशान कर घर से निकाल दिया।
फोन पर दिया तीन तलाक
फरीदा बानो ने बताया कि उसके पति रहमान ने फोन पर तीन बार-बार तलाक तलाक तलाक बोला और दूसरी लड़की मेहविश से निकाह करने की जानकारी दी। यह भी बताया कि वह जल्द ही अपनी दूसरी पत्नी को भारत अपने घर भेजेगा।












Click it and Unblock the Notifications