पुलवामा हमला: CRPF जवान भागीरथ की शहादत पर रोया पूरा गांव , सब बोले-'अब तबाह कर दो पाकिस्तान...'

Dholpur News, धौलपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले (Pulwama Attack) में राजस्थान के पांच जवान शहीद हुए हैं। इनमें धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखण्ड के जैतपुर गांव निवासी भागीरथ भी शामिल है। (CRPF jawan) भागीरथ के शहीद होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शुक्रवार सुबह भागीरथ के घर बड़ी संख्या में लोग उसके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

यह भी पढ़ें : Pulwama Attack में मरुधरा के 5 सपूत शहीद, एक जवान ने शहादत से पहले VIDEO के जरिये कही थी बड़ी बात

Pulwama Terror Attack Martyr Bhagirath belong to Dholpur

(Rajasthan Shaheed) शहीद के चाचा जनार्दन सिंह ने बताया कि भागीरथ एक महीने की छुट्टी व्यतीत कर बीते सोमवार को ही ड्यूटी पर गया था। गुरुवार को पटवारी ने आकर सूचना दी कि आपका बेटा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गया है। यह खबर सुनकर घर में मातम पसर गया। शहीद की पत्नी रंजना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भागीरथ की शहादत पर पूरा गांव रातभर नहीं सोया। ना ही किसी के घरों में चूल्हे जले।

यह भी पढ़ें : शहीद का भाई PM से बोला-'अभी 3 भाई और जिंदा हैं, पाकिस्तान को आप ना उड़ा सको तो हमें बता देना...'

Pulwama Terror Attack Martyr Bhagirath belong to Dholpur

बचपन से था सेना में जाने का सपना

गौरतलब है कि शहीद भागीरथ सिंह 6 वर्ष पूर्व सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन में भर्ती हुआ था। भागीरथ की माँ बपचन में ही गुजर गई थी। ऐसे में परिवार के लालन-पालन की जिम्मेदारी पिता परशुराम सिंह पर ही थी। पिता ने बड़े बेटे भागीरथ सिंह को सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन में भर्ती करा दिया। वहीं छोटा बेटा बलबीर यूपी पुलिस में भर्ती हो गया। शहीद के ताऊ भगवती सिंह ने बताया कि शुरू से ही भागीरथ सिंह भारत की सेना में जाने का इच्छुक था। उसका सपना भी पूरा हुआ।

शहीद भागीरथ

पाकिस्तान ने पार कर डाली सारी हदें

भागीरथ की शादी 5 वर्ष पूर्व रंजना के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा तीन वर्षीय विनय एवं दो वर्षीय बेटी शालिनी है। शहीद के परिजनों ने बताया कि भागीरथ की शहादत से परिवार गहरे सदमे में चला गया है। भागीरथ सिंह के चाचा कल्ला व भगवती प्रसाद व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों की सारी हदें पार कर दी है। अब पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने और उसे तबाह कर देना ही शहादत का असली बदला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+