शहीद का भाई PM से बोला-'अभी 3 भाई और जिंदा हैं, पाकिस्तान को आप ना उड़ा सको तो हमें बता देना...'
Kota News, कोटा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में राजस्थान ने भी अपने पांच सपूत खोए हैं। पूरे देश के साथ-साथ राजस्थान के लोगों और शहीद परिजनों के दिल में भी आतंक के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के युवा तो रात को ही सड़कों पर उतर आए थे। रात 12 बजे से एक बजे तक युवाओं ने शहीद स्मारक अमर जवान ज्योति तक बाइक रैली निकाल पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

राजस्थान के शहीद हेमराज मीणा के भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी जी अगर आप 56 इंच का सीना रखते हो तो आज ही पाकिस्तान को उड़ा दो...। अगर यह काम आप से नहीं हो सकता तो हमें बता दो...। एक हेमराज शहीद हो गया तो यह कतई मत समझना कि हम पाकिस्तान से डर गए...। उसके नापाक मंसूबों से खौफ खा बैठे हैं। अभी हम तीन भाई और जिंदा हैं...। हम अकेले ही पाकिस्तान को धूल चटाने का दम रखते हैं...। हेमराज के बड़े भाई रामविलास मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुलवामा हमले का बदला लेने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Pulwama Attack में मरुधरा के 5 सपूत शहीद, एक जवान ने शहादत से पहले VIDEO के जरिये कही थी बड़ी बात
गांव विनोद खुर्द में शोक की लहर
बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हुए हैं। उनमें राजस्थान के हेमराज मीणा समेत पांच जवान शामिल हैं। हेमराज मीणा राजस्थान के कोटा जिले के विनोद खुर्द गांव के रहने वाले थे। सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल हेमराज मीणा की शहादत की सूचना पर उनके पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रातभर पूरा गांव नहीं सो पाया। हेमराज मीणा मंगलवार को ही गांव आकर गए थे।
Shaheed Hemraj Meena Kota : घर पर पत्नी ने दिखाई हिम्मत
शहीद हेमराज मीणा कोटा जिले के सांगोद जिले के गांव विनोद खुर्द के रहने वाले थे। इनकी पत्नी व बच्चे सांगोद की सेन कॉलोनी में रहते हैं। यहां पर तीन साल पहले हेमराज ने नया मकान बनाया था। हेमराज के बड़े भाई रामविलास मीणा के अनुसार रात करीब दस बजे हेमराज की पत्नी मधु के पास फोन आया, जिसमें उन्हें शहादत की जानकारी मिली, मगर रात अधिक हो जाने के कारण बच्चे सोने वाले थे।
ऐसे में मधु ने हिम्मत दिखाई और घर के किसी सदस्य को हेमराज के शहीद हो जाने के बारे में नहीं बताया। उन्होंने रामविलास को गांव से सांगोद बुलाया और पूरी जानकारी दी। इसके बाद लोगों को जैसे-तैसे शहादत का पता चला वे उनके घर ढांढ़स बंधाने पहुंचने लगे। पांच भाई बहनों में दूसरे नम्बर के हेमराज के बेटी रीना, टीना, बेटा अजय और ऋषभ है। बड़ी बेटी रीना 17 साल की है।












Click it and Unblock the Notifications