Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जनसुनवाई दरबार में उठी इस शहर को जिला बनाने की मांग, जानिए पूरा मामला
Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने आज गृह क्षेत्र रामगंजमंडी में जनसुनवाई दरबार लगाया। मंत्री के दरबार में आज फिर फरियादियों का हुजुम उमड़ा।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने आज रामगंजमंडी नगर के कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में सरकार आपके द्वारा जन समस्या समाधान शिविर आयोजित किया। शिविर में अपने विधायक मदन दिलावर को समस्याएं बताने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही। लोग सड़क,पानी,जाति प्रमाण पत्र आदि समस्याओं को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचे।
मंत्री दिलावर ने एक-एक कर बारी-बारी सभी को सुना और मौके पर ही उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उसका निस्तारण कराया। दिलावर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मे आयोजित किए जा रहे समस्या समाधान शिविर बेहद सफल साबित हो रहे हैं।

अब तक अलग-अलग जगह पर आठ शिविर आयोजित किए जा चुके है। जिनमें स्थानीय निवासियों को अपनी समस्याओं से निजात मिली है। छोटी छोटी समस्याओं के लिए लोगों को जिला मुख्यालय पर जाना पढ़ता है।
जहां अधिकारी कोई ना कोई कमी निकाल कर परिवादी को टरका देते है। लोगों को अनावश्यक परेशानी होती है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को उसके घर पर ही सरकार लाकर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है । आज के कृषि उपज मंडी के शिविर में कुल 360 परिवाद मिले जिनका अधिकारियों ने मंत्री दिलावर के निर्देश पर समाधान किया।
रामगंजमंडी को जिला बनाने की मांग
कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी में आयोजित सरकार आपके द्वार समस्या समाधान शिविर में रामगंजमंडी को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों का प्रतिनिधि मंडल मंत्री दिलावर से मिला।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोग मदन दिलावर के पक्ष मे नारे लगाते हुए हाथों में बैनर लेकर पहुंचे। आंदोलनकारियों ने मंत्री से कहा की आप नवगठित जिला समीक्षा के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति के अध्यक्ष है। आप रामगंजमंडी को जिला बनवाए।
मंत्री दिलावर ने कहा कि मुझे नए बने जिलों की समीक्षा के लिए समिति का अध्यक्ष बनाया गया है । नए जिले नहीं बनाए जा रहे है। जब बनेगे तब विचार किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications