बैंक में डकैती करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया राष्ट्रपति का सिक्योरिटी गार्ड
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने एक ऐसी बैंक डकैती का भंडाफोड़ किया हैं, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। ये बैंक डकैती साधाराण डकैती नहीं, क्योंकि इस डकैती में जो लोग शामिल हैं उनमें एक नाम बेहद चौंकाने वाला है। देश के राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बैंक डकैती को अंजाम दिया, लेकिन उसकी किस्मत ने धोखा दे दिया और वो रंगे हाथों पकड़ा दिया।

बैंक डकैती में रंगे हाथों पकड़ा गया राष्ट्रपति भवन का सुरक्षा गार्ड
राजस्थान के झुंझनूं जिले के गुढ़ा में यूको बैंक में डकैती की कोशिश नाकाम रही। बैंक के पास रहने वाले शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि बैंक के भीतर से कुछ आवाजें आ रही है, जिसके बाद पुलिस ने फौरन बैंक को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने बैंक में डाका डालने की कोशिश कर रहे बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चार आरोपियों में एक आरोपी राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा गार्ड हैं, जिसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बैंक में डाका डालने की प्लान बनाया।

राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्ड ने की बैंक डकैती की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बैंक में डाका डालने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने किशोरपुरा के विकास मीणा, गुड़ा निवासी शक्ति सिंह, किशोरपुरा निवासी संजय और संदीप को गिरफ्तार किया। इसमें संदीप राष्ट्रपति के सुरक्षा यूनिट में बतौर गार्ड तैनात है। संदीप छुट्टियों में गांव आया था। जहां उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बैंक में डाका डालने का प्लान बनाया। पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

तीन दिनों तक की बैंक की रेकी
पुलिस के मुताबिक संदीप और उसके दोस्तों ने बैंक में डाका डालने से पहले 3 दिनों तक बैंक की रेकी की। पुलिस ने इस मामले में बाकी के जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें से शक्ति सिंह पर आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज है, जबकि शक्ति सिंह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वहीं संदीप राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा में तैनात है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications